फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: छह आईवीएफ सेंटरों को हाईकोर्ट से राहत, चार पर रहेगा अस्थायी प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिले में संचालित आईवीएफ सेंटरों के लिए राहत की खबर आई है। हाईकोर्ट के आदेशों के अनुसार जिले के छह आईवीएफ सेंटरों के पंजीकरण को अस्थायी रूप से स्थगित करने के आदेशों पर अदालत से स्टे मिल गया है। अदालत ने सीएमओ कार्यालय के आदेशों को रद्द करते हुए आईवीएफ सेंटरों के संचालन पर लगी रोक को हटा दिया गया है।
विज्ञापन


ऐसे में अब इन छह सेंटरों पर आईवीएफ प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जो पिछले कुछ समय से बंद पड़ी थी। चार अस्पतालों में अभी भी आईवीएफ की प्रक्रिया बंद रहेगी। हालांकि, सीएमओ कार्यालय के आदेशों में मरीजों की जांच पर रोक नहीं लगाई थी और नियमित रूप से चिकित्सक मरीजों की जांच व पुराने मरीजों का उपचार कर रहे थे।

जिले में 11 आईवीएफ (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) सेंटर हैं, जिनमें आईवीएफ तकनीकी के माध्यम से बांझपन के मरीजों को संतान सुख देने का काम कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से पंजीकरण को लेकर लंबे समय से यह सेंटर संचालक प्रयासरत थे। एक सेंटर को छोड़कर 10 सेंटरों को लाइसेंस नहीं मिला। पिछले माह ही इस सेंटर को लाइसेंस दिया गया है।
विज्ञापन


कुछ समय पहले सीएमओ कार्यालय से उन्हें पत्र जारी कर दिया गया। इस पत्र के माध्यम से उन्हें आदेश दिए गए कि सेटरों में आईवीएफ तकनीक का प्रयोग नहीं किया जाएगा, उन्हें पहले पंजीकरण करवाना होगा। इसलिए यह सुविधा अस्थायी तौर पर बंद रहेगी। आदेशों में यह स्पष्ट किया गया था कि सभी सेंटर अपनी मरीजों की जांच का सिलसिला जारी रहेंगे। पुराने मरीजों की उपचार प्रक्रिया को बाधित नहीं किया गया है।

इन आईवीएफ सेंटरों को मिला स्टे ऑर्डर

खुराना आईवीएफ सेंटर

होली नर्सिंग एंड आईवीएफ सेंटर

नन्हे कदम आईवीएफ सेंटर

कंसीव आईवीएफ सेंटर

तलवाड़ आईवीएफ सेंटर

बंसल आईवीएफ सेंटर

-

जिले के आईवीएफ सेंटरों को अदालत की ओर से कोई स्टे ऑर्डर मिलने के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है। जैसे ही कोर्ट आदेश की प्रति प्राप्त होगी, उसी अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।- डॉ. प्रमोद कुमार, सिविल सर्जन, नागरिक अस्पताल, सिरसा।

-



आईवीएफ सेंटरों के पंजीकरण के लिए जिले के छह संचालकों की ओर से अदालत का दरवाजा खटखटाया था। अब अदालत के आदेशों के अनुसार आईवीएफ सेंटरों को आगामी आदेशों तक स्टे ऑर्डर मिला है। इससे यह छह सेंटर फिर से अपना संचालन जारी रख पाएंगे।- डॉ. विजय प्रताप गोयल, प्रवक्ता, आईवीएफ सेंटर एसोसिएशन, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें