फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: हेरोइन बरामद, सप्लायर सहित 3 आरोपी काबू

Mon, 15 Jun 2026 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। सीआईए सिरसा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सप्लायर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 25 ग्राम 18 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की है।
विज्ञापन

एसपी दीपक सहारण ने बताया कि पुलिस टीम गश्त एवं चेकिंग के दौरान गांव सिकंदरपुर क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान एक संदिग्ध कार सामने से आती दिखाई दी। शक के आधार पर कार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार के डैशबोर्ड से प्लास्टिक की पन्नी में 25 ग्राम 18 मिलीग्राम हेरोइन मिली। पुलिस ने मौके पर राजकुमार उर्फ जगसीर सिंह निवासी बाजेकां तथा विरेंद्रजीत सिंह निवासी सिकंदरपुर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वे उक्त हेरोइन पंजाब के मानसा जिले के सरदूलगढ़ क्षेत्र निवासी शुभम कुमार से लेकर आए थे। पुलिस ने सप्लायर शुभम कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन सिरसा में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें