फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: स्कूल से घर लौट रहे बच्चे को कुत्तों ने काटा, 50 घाव, आईसीयू में भर्ती

Sat, 11 Apr 2026 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
घायल के शरीर पर कुत्तों के काटने के निशान।
विज्ञापन
तीसरी कक्षा में पढ़ता है छह वर्षीय नैतिक, गांव में हड्डा रोड़ी के पास है स्कूल
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल के आईसीयू वार्ड में चल रहा है उपचार, स्कूल के पास ही कर दिया कुत्तों ने हमला



फोटो 17, 18, 19






संवाद न्यूज एजेंसी



सिरसा। नाथूसरी चोपटा खंड के गांव रामपुरा ढिल्लो में शुक्रवार को स्कूल से घर लौट रहे छह वर्षीय बच्चे पर कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे को बुरी तरह काट दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। नागरिक अस्पताल के आईसीयू कक्ष में बच्चे का उपचार चल रहा है। बच्चे के शरीर पर कुत्तों के काटने के 50 निशान हैं।



गांव रामपुरा ढिल्लो निवासी कर्ण कुमार मजदूरी करते हैं। उनका बड़ा बेटा आठ वर्षीय हिमांशु मानसिक रूप से दिव्यांग है। छोटा बेटा छह वर्षीय नैतिक गांव में राजकीय पाठशाला में तीसरी कक्षा में पढ़ता है। शुक्रवार को नैतिक स्कूल गया था। दोपहर दो बजे स्कूल की छुट्टी होने पर वह अपने साथियों के साथ स्कूल से घर लौट रहा था।
विज्ञापन

स्कूल से कुछ ही दूर आने पर कुत्तों ने उसपर हमला कर दिया। उसके साथ के बच्चे डर कर भाग गए। झुंड में आए कुत्ते नैतिक को काटने लगे। नैतिक के चिल्लाने की आवाज घर के बाहर खड़े बड़े भाई हिमांशु ने सुनी तो वह छोटे भाई को बचाने के लिए दौड़ा। हिमांशु ने छोटे भाई की जान बचाने के लिए कुत्तों पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इसके बाद कुत्तों ने नैतिक को छोड़ दिया।









खून से लथपथ बेहोश मिला

पिता कर्ण ने बताया कि एक ग्रामीण ने उन्हें सूचना दी कि आपके बेटे नैतिक को कुत्तों ने काट लिया है। वह मौके पर पहुंचे तो नैतिक खून से लथपथ बेहोशी की हालत में स्कूल के पास मिला। उसके सिर, पेट, कान, नाक, आंख, पैर, हाथ व पीठ पर गहरे घाव थे। इसके बाद कर्ण ने डायल 112 पर घटना की सूचना दी। इसके बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में नैतिक को नागरिक अस्पताल पहुंचाई।



हड्डा रोड़ी के पास है स्कूल, हमेशा घूमते रहते हैं कुत्ते

पिता कर्ण ने बताया कि गांव में राजकीय पाठशाला हड्डा रोड़ी के पास है। इस वजह से हमेशा कुत्ते स्कूल के पास घूमते रहते हैं। गांव में पहले भी कुत्ते कई बच्चों व महिलाओं पर हमला कर चुके हैं लेकिन प्रशासन ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।





भगवान से बच्चे की जिंदगी की भीख मांग रही मां

कुत्तों के हमले में घायल नैतिक की मां पूजा शुक्रवार शाम से आईसीयू कक्ष के बाहर फर्श पर बैठी हैं। उनकी आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पूजा भगवान से अपने पुत्र की जिंदगी की भीख मांग रही हैं। पूजा ने बताया कि बड़े बेटे की मानसिक हालत ठीक नहीं है। छोटा बेटा नैतिक ही मां-बाप की लाठी है। कुत्तों ने उसे बुरी तरह नोच डाला है।
विज्ञापन






प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मां

कर्ण का कहना है कि उन्होंने गांव के सरपंच रविल सिंवर को काफी फोन किए लेकिन वह फोन नहीं उठाए। गांव में कुत्तों की संख्या बहुत अधिक है। इसलिए प्रशासन को कुत्तों के आतंक को रोकने के लिए कदम उठाने चाहिए ताकि इस प्रकार की घटना फिर न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें