फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सुबह से दोपहर तक लू, शाम को धूलभरी आंधी, रात में बारिश

Tue, 23 May 2023 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
शाम के समय शहर में छाए बादल । संवाद
विज्ञापन
सिरसा। जिले में मंगलवार को मौसम परिवर्तनशील रहा। सुबह से दोपहर चार बजे तक लू और तेज धूप रही, शाम को धूलभरी आंधी के साथ बादल छा गए और रात में बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली और तापमान में भी गिरावट आई।
विज्ञापन


मंगलवार रात नौ बजे हवा के साथ बारिश शुरू हुई। इसके कारण शहर में करीब आधा घंटा तक बिजली ठप रही। मौसम विभाग के अनुसार अब लगातार पांच दिन तक बारिश होने के आसार हंै।

मंगलवार को सुबह 9 बजे ही तेज धूप ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया। दोपहर 12 बजे से चार बजे के बीच लू चली। इस दौरान अधिकतम तापमान 44 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री दर्ज किया गया। वाहन चालक गर्मी से बचने के लिए जगह-जगह पर ठंडे पेय पदार्थ का सेवन करते हुए नजर आए।
विज्ञापन


शाम चार बजे बाद मौसम में बदलाव होना शुरू हो गया। पांच बजे के बाद बादल छाने लग गए। साढ़े पांच बजे धूलभरी आंधी चली। शाम सात बजे के बाद शहर में बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया। लोग घराें की छतों और पार्कों में पहुंचकर आनंद लेते नजर आए। इसके बाद रात नौ बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई।


आंधी आते ही बिजली हुई गुल
आंधी आने के साथ ही शहर में बिजली गुल हो गई। इसके कारण कई स्थानों बिजली के तार टूटने की भी बिजली निगम में शिकायतें पहुंची। वहीं ठंडी हवा चलने के बाद बिजली के ट्रांसफार्मरों पर पहले के मुकाबले लोड भी काफी कम हुआ है। इससे निगम अधिकारियों को इससे राहत भी मिली है।

चार दिनों तक लगातार बारिश होने की संभावना, गर्मी से मिलेगी राहत
मौसम विशेषज्ञ अनुसार लगातार पांच दिनों तक अब जिले में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी। बारिश होने पर किसानों को भी इसका काफी लाभ मिलेगा। नरमे की बिजाई के बाद बीते एक सप्ताह से लू के कारण नरमे की फसल को भी काफी नुकसान हो रहा था। अब बूंदाबांदी व बारिश होने से फसल व हरे चारे को काफी लाभ मिलेगा।

शाम के समय शहर में छाए बादल । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें