फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: किसानोंं व मजदूरों ने निकाला ट्रैक्टर मार्च, प्रदर्शन कर लगाया धरना

Tue, 23 May 2023 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सडक़ पर खड़े किसान व ट्रैक्टर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डबवाली। मुख्यमंत्री के जनसंवाद के दौरान प्रदर्शनकारियों पर हुए बल प्रयोग के विरोध में मंगलवार को किसानों व मजदूरों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान किसान नेताओं ने एसडीएम को मांगपत्र सौंपा। इस पर एसडीएम अभय जांगड़ा के सात दिनों में मांगों को पूरा करवाने के आश्वासन दिया।

मंगलवार को किसान व मजदूर संगठनों के सदस्य गांव डबवाली में लाठीचार्ज वाली जगह पर ही एकत्रित हुए। यहां से करीब 12 बजे ट्रैक्टरों पर काफिला रवाना हुआ। एक घंटे बाद सभी लघु सचिवालय के सामने पहुंचे। यहां पर प्रशासन ने पुलिस बल तैनात किया था। सड़क पर पुलिस ने बेरिकेड लगाकर और लघु सचिवालय का मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर प्रदर्शनकारियों को वहीं पर रोक दिया गया। प्रदर्शनकारी अपना मांग पत्र देने के लिए अंदर जाना चाहते थे, प्रशासन ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया।
विज्ञापन

रोष प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह भाटी, भवन निर्माण कामगार यूनियन के जिला सचिव नत्थू राम भारुखेड़ा, पगड़ी संभाल जट्टा के मिठू कंबोज, एसपी सिंह मसीतां, राकेश फगोडिय़ा, पूनम गोदारा तेजाखेड़ा, भारतीय किसान एकता के प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख, दर्शन सिंह सरां आम आदमी पार्टी, राज रानी जिला सचिव मिड-डे-मील सहित किसानों व मजदूरों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने मांग की कि किसानों व मजदूरों पर दर्ज किए मुकद्दमों को रद्द किया जाए, जिन पुलिस कर्मियों व अधिकारियों ने लाठीचार्ज किया, उन पर कानूनी कार्रवाई की जाए। इस दौरान एसडीएम डबवाली अभय जांगड़ा अपने कार्यालय से बाहर गेट तक आए और प्रदर्शनकारियों से बात की। उन्होंने पांच लोगों को वार्ता के लिए अपने कार्यालय में आमंत्रित किया। सभी की सहमति से जसवीर सिंह भाटी, नत्थू राम भारुखेड़ा, एसपी सिंह मसीतां व दो अन्य महिलाओं ने वार्ता के लिए पहुंची। एसडीएम अभय जांगड़ा ने सभी मांगों से संबंधित मांग्रपत्र लेकर आश्वासन दिया कि मांगों को सात दिनों के अंदर पूरा करवाया जाएगा।
विज्ञापन



सुरक्षा के थे पुख्ता प्रबंध
प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। वज्र वाहन, फायर ब्रिगेड के साथ-साथ डीएसपी डबवाली राजेंद्र सिंह, शहर थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार, सदर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार, सीआईए प्रभारी प्रेम कुमार, एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी गुरमीत सिंह, महिला थाना डबवाली सहित सिरसा से पुलिस कर्मियों मौके पर मौजूद रहे। इतना ही नहीं उग्र प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का भी इंतजाम किया गया।

सडक़ पर खड़े किसान व ट्रैक्टर। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें