शहर के प्रीत नगर में स्वास्थ्य विभाग की टीमें लारवा की जांच करते हुए।
सिरसा। जिला नागरिक अस्पताल की स्वास्थ्य टीमों की ओर से शहर के प्रीत नगर में मच्छरों से फैलने वाले डेंगू और मलेरिया बीमारी पर नियंत्रण करने के लिए लारवा की जांच में जुटी हैं। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बुधवार को शहर के प्रीत नगर में घर घर जाकर मच्छरों के लारवा की जांच की है।
इसमें स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की ओर से 400 लोगों को नोटिस दिए हैं। वहीं, टीमों की ओर से 15,000 के करीब स्लाइड बनाई गई हैं। जिले में मानसून शुरू हो चुका है। इसके चलते इन दिनों नमीयुक्त मौसम चल रहा है। इसमें जीवाणु पनपने लगते हैं। ऐसे मौसम में बीमारियों के ज्यादा पनपने की संभावना भी बनी रहती है।
इन दिनों अधिकतर डेंगू और मलेरिया बीमारी प्रमुख मानी जाती है। क्योंकि मानसून के चलते बारिश के कारण जलभराव होने से मच्छरों के पनपने से मच्छरों से बीमारियां फैलती हैं। ऐसे में नागरिक अस्पताल में डॉ. गौरव अरोड़ा ने बताया कि जिले में मच्छरों से फैलने वाली डेंगू और मलेरियां जैसी बीमारियों को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीमें घर- घर जाकर लारवा की जांच कर रही हैं।
इसके चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को शहर के प्रीत नगर में लारवा की जांच की गई और अब तक जिले में मच्छरों का लारवा मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की ओर नोटिस भी दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पूरे जिले में 55 टीमें बनाईं हैं। ये टीमें घरों में कूलर, फ्रिज और छत पर रखे टायर, पानी की टंकी आदि की जांच करेंगी।