फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए दूसरा टीका लगवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 17 दिन में 11 हजार फोन कॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। कोरोना से बचाव के लिए टीके की दूसरी डोज लगवाने वाले जिन लोगों की समय अवधि निकल चुकी है उन लोगों को टीका लगवाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब फोन कर जानकारी दी जा रही। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 17 दिनों में 11 हजार लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए फोन कर सूचना दी जा चुकी है। इसके बाद करीब 20 हजार लोग टीका लगवा चुके हैं।
विज्ञापन

वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब लगातार तीन दिनों तक पहली और दूसरी डोज लगवाने वाले लोगों के लिए मेगा ड्राइव अभियान चलाया जाएगा। मुख्यालय की ओर से तीन दिनों में 70 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बैठक कर रणनीति बनाई है और 60 से अधिक सेंटर बनाए जाने का फैसला लिया है। इन सेंटरों पर पहली डोज और दूसरी डोज लगवाने वाले लोगों के लिए अलग-अलग सेंटर बनाया जाएगा और मौके पर ही उनका रजिस्ट्रेशन कर टीकाकरण किया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग अब तक 7,72,564 लोगों का टीकाकरण कर चुका है। इनमें से 5,94,952 को पहली और 1,77,612 को दूसरी डोज दी जा चुकी है।
कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने वाले लोगों को फोन कर टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। 17 दिनों में 11 हजार लोगों को फोन कर सूचना दी गई है। जिसके बाद वे टीकाकरण के लिए केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। जिले में तीन दिन तक टीकाकरण के लिए मेगा ड्राइव चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. रोहतश कुमार, उप सिविल सर्जन, सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें