फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने रोडवेज से मांगे आठ चालक, एंबुलेंस में टीकाकरण करने के लिए घरों तक पहुंचेगी टीम

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए लगी लाभार्थियों की कतार। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर रोज 150 से अधिक केंद्रों पर टीकाकरण के साथ ही डोर टू डोर टीमों को भी भेजा जा रहा है। टीकाकरण की प्रक्रिया को गति देने के लिए अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से रोडवेज के आठ चालकों की मांग की गई है। जिसके बाद एंबुलेंस में सवार होकर टीमें लोगों का टीकाकरण करने के लिए घरों तक पहुंचेगी। हालांकि इससे पहले भी एंबुलेंस में टीमें बाजार और शहर के अलग-अलग स्थानों पर तैनात हो रही हैं।
विज्ञापन

वहीं वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुके कई लाभार्थियों का डाटा पोर्टल पर शो नहीं कर रहा। जिसके कारण लोगों को मौके से ही लौटना पड़ रहा है। कई लाभार्थियों ने कोवाक्सिन लगवाई है लेकिन उनके पास कोविशिल्ड लगे होने का मैसेज पहुंचे हैं। जिसके कारण लाभार्थियों को इस परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 12 लाख 81 हजार से अधिक वैक्सीन की डोज लोगों को लगाई जा चुकी है। इनमें से 8 लाख 46 हजार लाभार्थियों को पहली और 4 लाख 34 हजार लाभार्थियों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। टीकाकरण प्रक्रिया को गति देने के लिए डोर टू डोर टीमें पहुंचकर लाभार्थियों को वैक्सीन लगा रही है।
नई एंबुलेंसों के लिए मांगे है आठ चालक
स्वास्थ्य विभाग के पास दो माह पहले पहुंची 13 नई एंबुलेंस के चालकों की भर्ती पर रोक लगने के बाद इन एंबुलेंसों को रोड पर नहीं उतारा गया। जिसके बाद अब विभाग ने इन एंबुलेंसों को रोड पर उतारने के लिए रोडवेज से आठ चालकों की मांग की है। इन एंबुलेंसों पर सवार होकर स्वास्थ्य विभाग की टीमें घरों तक पहुंचेंगी और बाकी बचे लोगों का टीकाकरण करेगी।
विज्ञापन

डोर टू डोर लोगों का टीकाकरण करने के लिए रोडवेज से आठ चालकों की मांग की गई है। अस्पताल में खड़ी नई एंबुलेंसों में विभाग की टीम को सवार कर घरों में भेजा जाएगा। जिन लाभार्थियों का डाटा पोर्टल पर शो नहीं कर रहा, वह कंट्रोल रूम में पहुंचकर जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन

-योगेश खन्ना, इंचार्ज, वैक्सीनेशन प्रक्रिया, नागरिक अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें