संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव रविवार को संपन्न हुए। सर्दी व धुंध के बीच में भी मतदान को लेकर मतदाताओं में जोश देखने को मिला। इस चुनाव में बड़े-बड़े नामों को हार का सामना करना पड़ा। इनमें मुख्य रूप से बलजीत सिंह दादूवाल और बाबा गुरमीत सिंह त्रिलोकेवाला का नाम रहा।
जिले के नौ वार्ड में 94 बूथों पर सुबह आठ बजे मतदान शुरू हो गया। धूप निकलने के साथ-साथ मतदाताओं को भी जोश बढ़ता गया। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लाइन देखने को मिली। शाम को चुनाव संपन्न होने के बाद वोटों की गिनती हुई। इसके बाद नौ वार्ड से विजेताओं को नाम घोषित किया गया। इस चुनाव में सर्व सांझा पंथक दल के आठ उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। बलजीत सिंह दादूवाल ग्रुप का एक ही उम्मीदवार ऐलनाबाद से जीत पाया।
सबसे कड़ा मुकाबला रानियां में देखने को मिला। यहां पर अंग्रेज सिंह और बलजिंद्र सिंह के बीच हुआ। दोनों में हार अंतर महज 24 वोटों का रहा। चुनाव में अंग्रेज सिंह ने जीता हासिल की।
पंजाब के साथ लगते हलकों में हाईअलर्ट रहा प्रशासन
पंजाब क्षेत्र के साथ लगते हलकों में प्रशासन हाईअलर्ट रहा। कालांवाली में एक बूथ पर हलके विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई। इसके बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। सूत्रों की माने तो जगमालवाली डेरे के समर्थन में जाने का प्रत्याशियों को चुनाव में नुकसान उठाना पड़ा।
धुंध दिखी आस्था, मतदान करने पहुंचे लोग
धुंध में भी सिख समाज के लोग मतदान के लिए पहुंचे। 80 साल के बुजुर्ग भी ठंड में मतदान करने के लिए आए। रविवार को 71 491 सिख मतदाता को मतदान करना था। चुनाव में 30 प्रतिशत के मतदाताओं ने दूरी बनाए रखी। सुबह 10 बजे तक मतदान की गति धीम रही। धूप निकलने पर मतदान में तेजी आई। शाम पांच बजे तक मतदान 70 प्रतिशत तक मतदान हुआ।
:::::::::::::::::::::
क्या है सर्व सांझा पंथक दल
सिख समाज को बेहतर दिशा देने के लिए चुनाव के नामांकन से 15 दिन पहले सिख समाज के मौजिज लोगों ने मिलकर गुरुद्वारा दसवीं पातशाही में बैठक की थी। इस बैठक में सभी ने राजनीति से दूर रहकर समाज और धर्म को प्रमुखता देते हुए एक साथ चुनाव लड़ना है।
::::::::::::::::::::::::::
बॉक्स
डबवाली : वार्ड नंबर 30
जीते - कुलदीप सिंह खालसा - 4535
हारे- जसवीर भाटी - 2403
कुल अंतर - 2132
:::::::::::::::::::
रानियां - वार्ड नंबर 31
जीते - अंग्रेज सिंह - 2187
हारे - बलजिंद्र सिंह - 2163
कुल अंतर - 24
:::::::::::::::::::
ऐलनाबाद - वार्ड नंबर 32
जीते- गुरपाल सिंह - 2942
हारे - हरपाल सिंह - 2479
- कुल अंतर 463
:::::::::::::::::::
सिरसा - वार्ड नंबर 33
जीते - गुरमेज - 2887
हारे - अमनदीप - 796
कुल अंतर - 2091
:::::::::::::::::::
चोपटा - वार्ड नंबर 34
जीते - प्रकाश सिंह साहुवाला - 2889
हारे - नायब सिंह - 732
कुल अंतर - 2157
:::::::::::::::::::
रोड़ी - वार्ड नंबर 36
जीते - कुलदीप सिंह फग्गू -5543
हारे - बाबा गुरमीत सिंह त्रिलोकेवाला - 4423
कुल अंतर - 1120
:::::::::::::::::::
बडागुढ़ा - वार्ड नंबर 37
जीते - अमृतपाल 3548
हारे - सुखपाल सिंह 1981
कुल अंतर - 1567
:::::::::::::::::::
पिपली - वार्ड 38
वार्ड का नाम - पिपली
जीते - जगतार सिंह - 1014
हारे - तरसेम सिंह - 974
कुल अंतर - 40