हरियाणा के चुनावी माहौल में चन्द्रशेखर आजाद का एक बयान राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। चन्द्रशेखर आजाद ने महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण पर जोर दिया है।
आजाद समाज पार्टी-कांशीराम के अध्यक्ष और सांसद चन्द्रशेखर आजाद ने हरियाणा में आगामी चुनावों के मद्देनजर सिरसा में बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी राजस्थान में अपनी जगह बनाने में चूक गई थी, लेकिन इस बार हरियाणा में ऐसा नहीं होने देंगे। चन्द्रशेखर आजाद ने बताया कि राजस्थान चुनावों में उनकी पार्टी 12 सीटों पर तीसरे और 3 सीटों पर दूसरे स्थान पर रही थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम नौजवानों ने ठान लिया है कि अब हम किसी के भरोसे नहीं रहेंगे। हम अपनी लड़ाई खुद लड़ेंगे। हमारा मकसद किसानों, नौजवानों और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना है।