फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: जेजेपी-एएसपी गठबंधन ने सिरसा में जनसेवा पत्र किया जारी; किसान, युवा व महिलाओं को राहत देने का वादा

Sun, 29 Sep 2024 01:04 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि यह जनसेवा पत्र हरियाणा के विकास और समृद्धि के नए युग की शुरुआत करेगा। चंद्रशेखर आजाद ने भी गठबंधन को सामाजिक न्याय और बराबरी की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया।
विज्ञापन
जेजेपी-एएसपी गठबंधन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विधानसभा चुनावों के मद्देनजर जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) और आजाद समाज पार्टी (एएसपी) के गठबंधन ने मंगलवार को सिरसा में अपना घोषणा पत्र, जिसे ‘जनसेवा पत्र’ नाम दिया गया है, जारी किया। यह पत्र जेजेपी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और एएसपी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद द्वारा जारी किया गया।

घोषणा पत्र में किसानों, युवाओं, महिलाओं और सामाजिक वर्गों के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाओं की घोषणा की गई है। दुष्यंत चौटाला ने पूर्व गठबंधन सरकार के कार्यकाल के दौरान जेजेपी द्वारा किए गए विकास कार्यों का भी हिसाब जनता के सामने रखा।

मुख्य वादे:

  • किसानों के लिए राहत: हरियाणा में पैदा होने वाली हर फसल का हर दाना एमएसपी पर खरीदा जाएगा और फसल खराबे पर 25 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाएगा।
  • युवाओं के लिए रोजगार: बेरोजगार युवाओं को 11,000 रुपये मासिक बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। 75 प्रतिशत रोजगार कानून को सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से लागू करवाने की पैरवी की जाएगी।
  • महिलाओं के लिए आरक्षण: शिक्षण संस्थानों में 50 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण मिलेगा और सरकारी नौकरियों में 33 प्रतिशत हिस्सेदारी दी जाएगी।
  • शिक्षा और खेल: जींद में आईआईटी और झज्जर में अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम बनाया जाएगा, जबकि हर गांव में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी।
  • बुढ़ापा पेंशन: सरकार बनते ही 24 घंटे के भीतर बुढ़ापा पेंशन को 5100 रुपये किया जाएगा।

इसके अलावा, गरीब परिवारों के युवाओं के लिए व्यवसाय हेतु तीन लाख रुपये ब्याज मुक्त ऋण, दिव्यांगों के लिए 3 प्रतिशत आरक्षण, और खिलाड़ियों के लिए दैनिक डाइट भत्ता और खेल वजीफा जैसी योजनाएं भी शामिल हैं।

विज्ञापन


दुष्यंत चौटाला ने कहा कि यह जनसेवा पत्र हरियाणा के विकास और समृद्धि के नए युग की शुरुआत करेगा। चंद्रशेखर आजाद ने भी गठबंधन को सामाजिक न्याय और बराबरी की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें