फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाली तीज पर झूलीं मुटियारें, स्कूलों में हुए कार्यक्रम

Fri, 05 Aug 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
हरियाली तीज - फोटो : Bureau
विज्ञापन
माता हरकी देवी कॉलेज में हरियाली तीज महोत्सव उल्लासपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज सचिव मंदर सिंह मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए तथा समारोह की अध्यक्षता कोषाध्यक्ष रामकुमार नैन और जसबीर सिंह जस्सा ने की। बीएससी तृतीय वर्ष की रूपिंद्र कौर ‘मिस तीज’ बनी जिसको ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। दूसरे स्थान पर बीए प्रथम वर्ष की वीरपाल कौर जबकि तृतीय स्थान बीकॉम की दिशा ने हासिल किया।
विज्ञापन


प्राचार्या डॉ शमीम शर्मा ने कहा कि आस्था, उमंग और प्रकृति प्रेम के इस पर्व पर युवतियां सबसे ज्यादा आनंदित होती हैं क्योंकि कुदरत और युवतियां दोनों ही शृंगार प्रेमी हैं और सावन का महीना प्राकृतिक छटाओं से ओतप्रोत है।

तीज महोत्वस पर कॉलेज में ‘मिष्ठान बनाओ’ तथा ‘सेवइयां बनाओ’ के रोचक मुकाबले हुए जिसमें छात्राओं ने कई प्रकार के हलवे, बर्फी, गुजिया और खीर-पूड़े बनाए तथा हाथ से बेहद महीन  सेवियां बंटकर सबको चकित कर दिया। इसके अलावा केश सज्जा व ‘नेल आर्ट’ कंपीटीशन में भी छात्राओं ने रुचिपूर्वक हिस्सा लिया। मेंहदी लगाओ’ प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा भागीदारी रही।
विज्ञापन


हथेलियों पर बेल बूटे, मोर-पपीहे से लेकर झूला झूलती नार तक छात्राओं ने उकेरी और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस अवसर पर ‘मिस तीज’ का कड़ा मुकाबला हुआ जिसमें लगभग 50 छात्राओं ने हिस्सा लिया जो हरे रंग के परम्परागत परिधानों में सजधज कर मंच पर आईं और नृत्य एवं गायन से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

सभी प्रतियोगिताओं में विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया। बीएससी तृतीय वर्ष की रूपिंद्र कौर ‘मिस तीज’ बनी जिसको मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया और इसी मुकाबले में दूसरे स्थान पर बीए प्रथम वर्ष की वीरपाल कौर रही तथा तृतीय स्थान बीकॉम की दिशा ने हासिल किया। मिष्ठान प्रतियोगिता में प्रथम प्रियंका, द्वितीय नैंसी व तृतीय दीपा, गीत गायन में प्रथम मानसी,  द्वितीय पूजा शर्मा व तृतीय पूजा, मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम संजू, द्वितीय ममता व तृतीय मंजू, केश विन्यास में प्रथम हरबंस कौर, द्वितीय मीरा व तृतीय अंजू, नेल आर्ट में प्रथम दीक्षा, द्वितीय सुमन व तृतीय नैंसी, सेवइयां बनाओ प्रतियोगिता में प्रथम अनीता रानी, द्वितीय रमनदीप कौर व तृतीय पल्लवी रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें