फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सेवा के लिए उठे हाथ, 110 जरूरतमंदों को मिला राशन और गर्म चादरों का सहारा

Thu, 12 Nov 2026 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। किसी जरूरतमंद के घर राशन पहुंचाना, सर्दी से बचाव के लिए गर्म चादर देना और किसी बच्चे की शिक्षा में सहयोग करना ही सच्ची समाजसेवा है। इसी सेवा भावना को आत्मसात करते हुए प्रमुख समाजसेवी संस्था जनकल्याण न्यास की ओर से 235वां मासिक राशन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

स्वामी तुरियानंद पतित पावन सेवा प्रकोष्ठ एवं भीष्म पितामह असहाय, वृद्ध एवं विकलांग सेवा प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में स्वामी तुरियानंद सेवा आश्रम के सी ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में 110 जरूरतमंद महिलाओं, असहाय बुजुर्गों और दिव्यांगों को राशन सामग्री के साथ एक-एक गर्म चादर भेंट की गई। वहीं एक विद्यार्थी की शिक्षा में सहयोग के लिए 2 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्रधान एवं पूर्व नगर पार्षद ओम बहल ने की। इसमें तुरियानंद सेवा समिति के प्रधान सुदर्शन बजाज, उमेश मल्होत्रा और राजू रेल्हन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समाजसेवी सिद्धार्थ चुघ और अनुज खुराना ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। अतिथियों ने अपने हाथों से जरूरतमंदों को राशन और गर्म चादरें वितरित कीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। जनकल्याण न्यास लंबे समय से सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में अनुकरणीय मिसाल कायम कर रहा है। अतिथियों ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में अटूट लंगर बरताया गया। मीना कोचर के नेतृत्व में सत्संगजनों ने भजनों की प्रस्तुति दी। पूर्व नगर पार्षद सुनील बहल ने धार्मिक गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इस अवसर पर ओम बहल ने अपने पिता स्व. अर्जुन दास बहल (छोटी सरकार) के जीवन और समाजसेवा के कार्यों पर प्रकाश डाला। उपस्थित लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त डिप्टी सुपरिंटेंडेंट बिजली रमेश कथूरिया, सुभाष बांसल, महेश सिंगला, रामेश्वरदास, राजू शर्मा, कृपाल सिंह हड़ंबा वाले, नरेश बावा, वेद प्रकाश मल्होत्रा, अशोक काठपाल, जगदेव काठपाल, हंस नरूला और समाजसेवी रिजुल बहल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें