फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य प्राप्ति के लिए मैंने 27 हजार किलोमीटर का सफर तय किया, युवा नशे से इतनी ही दूरी बनाएं : मेजर कर्मजीत

Thu, 12 Nov 2026 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा। गांव कंगनपुर में समारोह के दौरान मेजर कर्मजीत कौर रंधावा को सम्मानित करते वरिष्ठ भाजपा
विज्ञापन
सिरसा। जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन से आगे बढ़ना चाहिए और असफलताओं के बावजूद अपने इरादे कमजोर नहीं होने देने चाहिए। युवाओं को अपने भविष्य के प्रति सजग रहते हुए नशे से दूर रहना चाहिए। जिस तरह मैंने लक्ष्य प्राप्ति के लिए 27 हजार किलोमीटर का सफर तय किया उसी तरह युवाओं को अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए नशे से इतनी ही दूरी बनाए रखनी चाहिए।
विज्ञापन

यह संदेश भारतीय सशस्त्र बलों की महिला अधिकारियों के पहले संयुक्त विश्व समुद्री परिक्रमा अभियान समुद्र प्रदक्षिणा को सफलतापूर्वक पूरा करने वाली गांव कंगनपुर की बेटी मेजर कर्मजीत कौर रंधावा ने दिया। पैतृक गांव पहुंचने पर मेजर कर्मजीत कौर का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया।
गांव के गुरुघर में आयोजित सम्मान समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने विशेष रूप से शिरकत की और उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन

गोबिंद कांडा ने कहा कि मेजर कर्मजीत कौर ने समुद्र का सीना चीरकर इतिहास रचा है। एडवोकेट रिछपाल सिंह रंधावा की सुपुत्री कर्मजीत कौर ने अपनी उपलब्धि से गांव कंगनपुर, सिरसा, हरियाणा और देश का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है। छोटे से गांव से निकलकर चुनौतीपूर्ण समुद्री अभियान पूरा करना क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणादायक है।
समारोह में गांव के सरपंच दलबीर सिंह, एडवोकेट रिछपाल सिंह रंधावा, राजन शर्मा, एडवोकेट मोहन लाल, दरबारा सिंह, सुखदेव सिंह, गुरुद्वारा प्रधान परमिंदर सिंह और लखबीर सिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने मेजर कर्मजीत कौर और उनके पिता रिछपाल सिंह रंधावा को बधाई दी।
नौ महिला अधिकारियों ने रचा समुद्री इतिहास :
जानकारी के अनुसार भारतीय थल सेना, नौसेना और वायुसेना की नौ महिला अधिकारियों की टीम ने 50 फीट लंबे स्वदेशी नौकायन पोत ''आईएएसवी त्रिवेणी'' पर सवार होकर यह अभियान पूरा किया। 11 सितंबर 2025 को मुंबई से शुरू हुआ यह सफर 314 दिनों तक चला। इस दौरान टीम ने समुद्र की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करते हुए लगभग 25,500 नॉटिकल मील की दूरी तय की और 22 जुलाई 2026 को अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें