फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितंबर में जाना था पढ़ाई के लिए अमेरिका, लेकिन हादसे ने ले ली जान

विज्ञापन
मृतक प्रिंस । फाइल फोटो - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। जिले में हर रोज हो रहे सड़क हादसों के कारण लोग असमय काल का गाल बन रहे हैं। हादसों में किसी का बेटा, किसी का भाई, किसी का पिता तो किसी का पति जान गंवा चुका है। लेकिन फिर भी चालक अनदेखी और लापरवाही के साथ रोड पर वाहन को दौड़ाते रहते हैं। ऐसी ही एक लापरवाही के कारण चंद रोज पहले 4 अप्रैल को सड़क हादसे ने प्रीतनगर निवासी 24 वर्षीय प्रिंस को अपनी जान गंवानी पड़ी।
विज्ञापन

प्रिंस के छोटे भाई राजेंद्र ने बताया कि 4 अप्रैल को दोनों खाना खाने के बाद बेगू रोड पर टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान वीटा प्लांट के पास एक तेज रफ्तार पिकअप चालक ने प्रिंस को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि हादसे के बाद उन्होंने जब पिकअप चालक को रोकने का प्रयास किया तो उक्त ने उन पर पर भी गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने पिकअप का नंबर लिख पुलिस को मामले की शिकायत दी है। लेकिन पुलिस की ओर से अभी तक आरोपी के खिलाफ कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर वे कई बार एसपी, थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी से भी मिल चुके हैं, लेकिन कोई हरकत नहीं होती।
जयपुर की कंपनी में था सॉफ्टवेयर इंजीनियर, सितंबर में जाना था अमेरिका
राजेंद्र कुमार ने बताया प्रिंस जयपुर की एक सॉफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर था। एक मई को उसने वापस कंपनी में जाना था। परिवार की पूरी जिम्मेदारी भी उसी के कंधों पर थी। इसके अलावा आगे की पढ़ाई के लिए उसे सितंबर माह में अमेरिका जाना था। जिससे उनके परिवार में खुशियों का माहौल बना हुआ था। लेकिन इस हादसे ने उनकी खुशियों को गमों में बदल दिया है।
विज्ञापन

पिता का काम भी हुआ ठप, मां हुई बीमार
राजेंद्र ने बताया कि वे तीन भाई हैं। जिनमें से सबसे बड़ा प्रिंस था। उनका पिता सतपाल का खुद का काम था। लेकिन कोरोना के कारण वह बंद हो गया। हादसे के कारण उनकी मां पूनम रानी भी बीमार पड़ गई। जबकि वे दोनों भाई अभी पढ़ाई कर रहे हैं। कमाने वाला बड़ा भाई हादसे का शिकार हुआ तो उनका परिवार भी अंदर से अब टूट चुका है। वहीं उन्होंने कहा कि वाहन चालकों की अनदेखी और नियमों का पालन न होने के कारण बिना वजह दूसरे लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें