फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादा से मिलने के लिए मुंबई से आया पोता मिला कोरोना संक्रमित, ओमिक्रॉन जांच के लिए भेजा सैंपल

विज्ञापन
शिविर में टीकाकरण करवाता व्यक्ति। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। हुडा सेक्टर में अपने दादा से मिलने के लिए मुंबई से पहुुंचे पोते की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। जिसके बाद अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीज के ओमिक्रॉन के सैंपल रोहतक की लैब में जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएंगे। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने मरीज के संपर्क में आने वाले सभी लोगों के जांच के लिए कोरोना सैंपल भी लिए हैं। अभी उनके सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है।
विज्ञापन

हुडा सेक्टर में रहने वाले दादा से मिलने के लिए पोता अपने परिवार सहित एक सप्ताह पहले मुंबई से सिरसा में आया था। वापसी की टिकट के दौरान कोरोना रिपोर्ट अनिवार्य होने के कारण उन्होंने परिवार सहित सैंपल करवाए। परिवार में 15 वर्षीय पोते की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। जिसके बाद विभाग ने उसके संपर्क में आने वाले अन्य सदस्यों के कोरोना सैंपल लिए है। वहीं कोरोना संक्रमित मिलने वाले मरीज को विभाग ने होम आइसोलेट कर दिया है। इसके पश्चात अब विभाग की ओर से उसके ओमिक्रॉन के सैंपल भी रोहतक लैब में भेजे जाएंगे। जिसकी दो दिन पश्चात रिपोर्ट आने की उम्मीद है।
विभाग की ओर से पहले भी 11 ओमिक्रॉन के भेजे गए थे सैंपल, अभी नहीं आई रिपोर्ट
करीब 10 दिन पहले भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से 11 मरीजों के ओमिक्रॉन के सैंपल जीनोम लैब में भेज गए थे। लेकिन अभी तक इन सैंपलों की रिपोर्ट नहीं आई है। मुंबई से आए युवक की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ गई है। जिले में अब हर रोज कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। जिले में अब पांच कोरोना मरीज सक्रिय हैं। इनमें से चार कोरोना संक्रमित मरीज होम आइसोलेट है जबकि एक मरीज का इलाज नागरिक अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

1052 लोगों के लिए गए थे सैंपल
स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब हर रोज कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान करने के लिए सैंपलिंग प्रक्रिया भी बढ़ाई गई है। रविवार को विभाग की ओर से 1052 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें से 887 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट आना पेंडिंग है। विभाग की ओर से अब तक 569411 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें से 29295 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इनमें से अब तक 28,781 लोगों ने कोरोना को मात दी है। जिले में अब तक 509 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। जिले का रिकवरी रेट भी अब 98.24 तक पहुंच गया है।
13 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण
कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देेते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर रोज कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। जिले में अब तक 13 लाख 25 हजार 728 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी लोगों को जागरूक कर उन्हें वैक्सीन लगवाने के लिए प्रति किया जा रहा है। ताकि जल्द से जल्द 100 फीसदी का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।
मुंबई से हुडा सेक्टर में आया युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। उसके संपर्क में आने वाले अन्य लोगों के सैंपल भी लिए गए है। मरीज के ओमिक्रॉन के सैंपल भी लैब में भेजे जाएंगे। मरीज को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

-डॉ. बुधराम, उप सिविल सर्जन, नागरिक अस्पताल सिरसा ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें