फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जमाल को मिली सीबीएसई से मान्यता, बढ़ेंगी सुविधाएं

Thu, 05 Oct 2023 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
चोपटा। क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जमाल को मॉडल संस्कृति विद्यालय में परिवर्तित हो गया है। अब इस स्कूलों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से मान्यता मिल चुकी है। इसका पत्र वीरवार देर शाम शिक्षा विभाग ने जारी किया।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी पत्र जारी में हरियाणा के 67 स्कूलों को सीबीएसई ने मान्यता दी है। उम्मीद है कि इसी वर्ष से विद्यार्थियों की शिक्षा सीबीएसई पेटर्न में शुरू हो जाएगी। सीबीएसई से मान्यता के बाद इस स्कूल में शिक्षा के स्तर में सुधार आने के साथ ही इनमें ढांचागत सुविधाएं भी बढ़ेगी। इनमें जरूरत की प्रत्येक चीजें उपलब्ध कराई जाएंगी। लैब के आधुनिकीकरण के साथ ही इनमें सुविधाएं भी बढ़ेगी। स्कूल में एडमिशन से लेकर प्रत्येक कार्य सीबीएसई पैटर्न पर ही आधारित होंगे। जमाल क्षेत्र देहात का क्षेत्र है। यहां पर शिक्षा की ज्यादा व्यवस्था नहीं है। इस स्कूल के बाद अब विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा मिली पाएगी।




वर्जन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जमाल को सीबीएसई से मान्यता मिल गई है। जो बहुत खुशी की बात है। अब क्षेत्र के विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा मिल पाएगी। - प्रताप सिंह, प्राचार्य, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जमाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें