सिरसा। मार्केट कमेटी कार्यालय में एसडीएम राजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक हुई। बैठक में आने वाले गेहूं और सरसों के सीजन को सुचारू रूप से चलाने के लिए विचार विमर्श हुआ और कुछ मुद्दों पर चर्चा हुई।
बैठक में आगामी सीजन में ट्रांसपोर्ट ठेकेदार की ओर से मंडी में अधिक मात्रा में ट्रक उपलब्ध करवाएं जाएं। तीनों एजेंसियों (हैफेड, वेयरहाउस, डीएफएससी) के गोदामों और कांटे हेतु नई अतिरिक्त मंडी में मूलभूत सुविधाओं हेतु, सीजन के दौरान सरकार की तरफ से चौकीदार उपलब्ध करवाना शामिल है।
द आढ़तियान मंडी एसोसिएशन के प्रधान प्रेम बजाज ने बताया कि सरकारी खरीद एजेंसी 48 घंटों में मंडी से माल का उठान करना सुनिश्चित करें, ताकि किसानों को फसल लाने व आढ़तियों को फसल उठवाने में कोई समस्या न आए। एसडीएम ने उपरोक्त सभी बातें विस्तारपूर्वक सुनी और संबंधित विभागों को मंडी का कार्य सुचारू रूप से चलाने के निर्देश दिए। प्रधान प्रेम बजाज ने कहा कि हम आशा करते हैं कि हर बार की तरह इस बार भी प्रशासन मंडी का सहयोग किया करेगा, जिसके लिए सभी आढ़ती परेशान नहीं होंगे।
इस मौके पर मार्केट कमेटी डीएमईओ राहुल कुंडू, सचिव वीरेंद्र मेहता, सह सचिव संदीप कुमार, हैफेड डीएम राजेश हुडा, डीएफएससी हरवीर कुमार, वेयरहाउस हरीश शर्मा के साथ मंडी एसोसिएशन उप प्रधान राजू सुधा, महासचिव राजेंद्र नढा, कोषाध्यक्ष कृष्ण गोयल, धर्मपाल जिंदल, राजन बावा, सूरज भूडी, राजू ग्रोवर, पाती सेठ, पवन कम्बोज, रमन कम्बोज, सतपाल सहित अन्य आढ़ती मौजूद रहे।