फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बाईपास पर दुकानों के आगे रखा सामान, संकर हुआ मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐलनाबाद। शहर के बाईपास पर हुए अतिक्रमण से इन दिनों वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे तक सामान को लगा रखा है, जिसके कारण सड़क संकरी हो गई है। ऐसे में हादसों का खतरा बना हुआ है। बाईपास पर उधम सिंह चौक के पास बनी मार्बल फैक्टरी संचालक ने मलबा सड़क किनारे डाल दिया है तो कहीं कबाड़ वाले ने अपना सामान डाला हुआ है।
विज्ञापन

इससे आमजन व वाहन चालकों का आना जाना मुश्किल हो गया है। वहीं, एसडीएम ने आश्वासन दिया कि अतिक्रमण हटाने के लिए जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। दुकानदार व एरिया के सुखविंद्र सिंह सामा, रमनदीप सामा, भजन मिस्त्री, हरी सिंह लढा, छबेक सिंह, जरनेल सिंह प्रतापनगर, कुलदीप ममेरां कलां आदि ने बताया कि कुछ दुकानदारों की ओर से बाईपास पर पिछले कई वर्षो से अतिक्रमण किया हुआ है। कई बार इस अतिक्रमण को लेकर प्रशासन को मौखिक व लिखित में शिकायत दी है, मगर प्रशासन द्वारा आज तक इस और कोई ध्यान नहीं दिया गया है।
हादसे में एक व्यक्ति हो चुकी है मौत
दुकानदारों ने बताया कि पिछले दिनों रोड पर अतिक्रमण के कारण हादसा हो गया था, जिसमें मौजूखेड़ा के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। बाईपास ही नहीं शहर के अन्य हिस्सों में भी लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है, लेकिन किसी अधिकारी ने इस और कोई ध्यान नहीं दिया है। लोगों ने तंग आकर इसकी शिकायत करनी ही बंद कर दी है। यही कारण है कि अतिक्रमण करने वालों के हौंसले बुलंंद है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि बाईपास पर दुकानदारों की ओर से किया गया अतिक्रमण जल्द हटाया जाए, ताकि हादसे न हों।
विज्ञापन




मेरे संज्ञान में यह मामला नहीं था, जिन-जिन दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे अतिक्रमण कर रखा है उन्हें चयनित किया जाएगा। साथ ही बाईपास पर किए गए अतिक्रमण पर संबंधित अधिकारी को जल्द ही पत्र लेटर भेजकर हटाने के आदेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन


-पारस भागोरिया, उपमंडल अधिकारी, ऐलनाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें