फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मकान से चुराए सोने के जेवरात व 30 हजार रुपये

Tue, 09 Jul 2024 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शहर की एडीसी कॉलोनी के एक मकान से चोर सोने के जेवरात व 30 हजार रुपये नकदी चुरा ले गया। मकान मालिक ढाबे पर खाना लेने गया था। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

एडीसी कॉलोनी के रहने वाले विजय कुमार की कॉलोनी में ही मिठाई की दुकान है। विजय कुमार का कहना है कि उनकी पत्नी हरिद्वार गई थीं। वह घर पर अकेले थे। दोपहर को वह मकान के मुख्य गेट पर ताला लगाकर ढाबे पर खाना लेने गए। विजय कुमार का कहना है कि लौटने पर उन्होंने मुख्य गेट का ताला खोला तो एक नकाबपोश युवक, जिसने सफेद कमीज व पजामा पहना था। सीढि़यों के रास्ते भागता दिखा।
इसके बाद विजय कमरे में गए तो आलमारी खुली थी। अलमारी में रखा एक बैग गायब मिला। विजय का कहना है कि इस बैग में सोने की चेन, लॉकेट व 30 हजार रुपये थेे। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई राम कुमार का कहना है कि विजय कुमार के बयान पर अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस गली में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। जल्द शख्स की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें