फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गोकुल सेतिया बोले- कई दलों से मिल रहे ऑफर, सात दिन बाद लूंगा निर्णय

Mon, 26 Aug 2024 12:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। युवा नेता गोकुल सेतिया ने रविवार को सेतिया रिसोर्ट में अपने कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई। सेतिया ने कहा कि अभी तक विभिन्न पार्टियों की ओर से ऑफर आए हैं। अभी कुछ तय नहीं किया है। आगे परिस्थितियां जैसी होंगी, उसी अनुरूप निर्णय लूंगा। एक सप्ताह बाद आप सबके सामने खुलासा करूंगा कि क्या कदम उठाने जा रहा हूं। गोकुल सेतिया ने कहा कि सफाई अभियान और रोड शो के जरिये अपने चुनाव अभियान का आगाज करेंगे। सेतिया पिछले विधानसभा चुनाव मेंे मात्र 600 मतों से हार गए थे।

सेतिया ने कहा कि वे इनेलो नेता अभय चौटाला और इनेलो कार्यकर्ताओं के सदैव आभारी रहेंगे। उन्होंने पिछले चुनाव में उनका पूरा साथ दिया था। अब सभी राजनीतिक दलों की तरफ से ऑफर मिल रहे हैं। यह बैठक कार्यकर्ताओं की सलाह लेने के लिए की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने साफ तौर से कह दिया है कि जिस तरह भी चुनाव लड़ोगे, हम साथ देंगे। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि मौजूदा विधायक ने शहर विकास के लिए क्या कार्य किए हैं। कितनी बार विधानसभा में सिरसा को लेकर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें