फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गोबिंद कांडा बोले - पिता-पुत्र ने भाजपा का किया खात्मा, वीडियो हुआ वायरल

Fri, 07 Feb 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। निकाय चुनाव की बिगुल बजने के साथ ही सिरसा की राजनीति गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी जगदीश चोपड़ा और उनके बेटे भाजपा नेता अमन चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर दिए इंटरव्यू में कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनावों में हलोपा नेता गोपाल कांडा की मदद की थी। अब उनका फर्ज बनता है कि निकाय चुनाव में भाजपा की मदद करें। वहीं, वरिष्ठ भाजपा गोबिंद कांडा ने भाजपा को खत्म करने और विधानसभा चुनाव में भाजपा हाईकमान के आदेशों के विरुद्ध मतदान करवाने के गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन


गोबिंद कांडा ने यह लगाए भाजपा नेताओं पर आरोप
भाजपा के नेता हैं अमन चोपड़ा, जिसका एक वीडियो मैंने देखा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि हरियाणा लोकहित पार्टी हमारे साथ नहीं है। भाजपा के वरिष्ठ नेता गोबिंद कांडा ने कहा कि इन्होंने ही सिरसा की भाजपा को पीछे करने का काम किया है। जो लोग तन-मन-धन से भाजपा के साथ आते हैं, ये लोग उनको पीछे करते हैं। इनकी मैं रिकॉडिंग दे सकता हूं। ये लोग कहते हैं कि मेरे पिता जी 35 साल से बीजेपी में हैं। गोबिंद ने कहा कि जो यह बात कह रहे हैं कि उनके पिता ने मेरे पिता से दीक्षा ली है। मेरे पिता ने 1926 में आरएसएस ज्वाइन की थी। वो लोग आज आए हैं। हमारी रगों में आरएसएस का खून दौड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जो मां भारती की बात करते हैं, वह मां भारती की पीठ में छुरा घोंप रहे हैं। ये लोग चाहते हैं बीजेपी आए, बीजेपी जीते नहीं। इन बाप-बेटों की चलते रहे। उन्होंने दावा किया की यहां पर अब भाजपा और हलोपा का प्रधान बनेगा। सिरसा का विकास करेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें