बडागुढ़ा। एक व्यक्ति ने पंचायत समिति मेंबर पर उसके बेटी से गलत काम करने व अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
युवती के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी को दूध का काम करने वाले व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर गलत काम किया। युवक ने उसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। बता दें कि आरोपी बडागुढ़ा पंचायत समिति का मेंबर भी है और दोधी का काम करता है। एसएचओ चांद सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच की जा रही है, फिलहाल आरोपी फरार है।