रानियां। गांव गिंदड़ा में चल रहे खेल महोत्सव के लिए क्षेत्र के भाजपा नेता अपनी सक्रियता बनाए हुए हैं। मंगलवार को पूर्व जिला अध्यक्ष शीशपाल कंबोज ने हलके के कई गांव का दौरा कर खेल मैदानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मैदान में खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनके साथ क्रिकेट खेलकर उनका हाैसला बढ़ाया।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन दो सेमीफाइनल मैच करवाए गए। जिसमें पहला मैच गांव बालासर व पन्नीवाला मोटा के बीच खेला गया और बालासर ने पन्नीवाला मोटा को 1 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इसी प्रकार दूसरा मैच गांव गिंदड़ा व बणी की टीम के बीच हुआ। इसमें गिंदड़ा की टीम विजेता हुई।
महोत्स्व का अंतिम मैच सेमीफाइनल की विजेता टीम गिंदड़ा व बालासर के बीच हुआ। फाइनल मैच में बालासर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ऑवर में गिंदड़ा की टीम के समक्ष 72 रन का टारगेट रखा। इसमें गिंदड़ा की टीम ने 3 विकेट से बालासर की टीम को हराकर खेल महोत्सव अपने नाम किया। टूर्नामेंट में गांव कुस्सर से अमन कुमार जालंधर ने अंपायर की भूमिका अदा की।
13 नवंबर को गांव बालासर के स्टेडियम में शुरू होने वाले खेल प्रतियोगिताओं में राज्य सभा सदस्य सुभाष बराला मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। गांव गिंदड़ा में चल रही के क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन भाजपा नेता शीशपाल कंबोज व सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन एडवोकेट प्रकाश वीर ने मैदान में पहुंच खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
खेल महोत्सव को लेकर युवाओं में भारी जोश है। केवल रानियां हल्का से ही लगभग 1500 खिलाड़ियों ने पंजीकरण करवाया है। इस महोत्सव के लिए रानियां विधानसभा के तीन गांवों के खेल स्टेडियम में प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इसमें दो दर्जन से भी ज्यादा खेलों के मुकाबले करवाए जाएंगे। इसमें महिलाओं की मटका दौड़ और सरपंचों-पंचों के बीच रस्सा कस्सी प्रतियोगिता शामिल रहेगी।
उन्होंने कहा कि खेल महोत्सव का मकसद है कि युवाओं को खेलों से जोड़ना। युवा खेलों में भागीदारिता रखेगा तो वह नशे की ओर नहीं जाएगा। वहीं, युवाओं की खेल प्रतिभाओं का नया मंच दिया जा रहा है। महोत्सव के प्रथम पड़ाव में गांव गिंदड़ा के स्टेडियम में क्रिकेट प्रतियोगिता 14 नवंबर तक चलेगी।
गांव संत नगर के स्टेडियम में 13 और 14 नवंबर को हॉकी और फुटबाल की प्रतियोगिता करवाई जाएंगी। सिरसा लोकसभा क्षेत्र के संयोजक वेद फूलां ने भाजपा नेताओं के साथ बैठक कर महोत्सव को सफल बनाने के लिए ड्यूटियां लगाई हैं।
रानियां। भाजपा नेता युवाओं के क्रिकेट खेलते हुए। खिलाड़ी