फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के कारोबार पर रोक लगाने की मांग को लेकर थाने का घेराव किया

विज्ञापन
रानियां थाने का घेराव कर धरने पर बैठी महिलाएं। संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
रानियां। क्षेत्र में लगातार दो युवकों की नशे की ओवरडोज से मौत होने के कारण लोगों में काफी रोष है। सोमवार सुबह रानियां के वार्ड नंबर सात निवासी महिला से एक युवक नशे की सप्लाई लेने आया तो लौटते समय उसके हाथ से नशे की पुड़िया गली में गिर गई। ऐसे में कॉलोनी वासियों ने युवक को नशे की पुड़िया उठाते हुए देख काबू कर महिला के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। वार्ड वासियों ने एकत्र होकर रानियां स्थित थाने का घेराव कर दिया और महिला को गिरफ्तार करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

सोमवार को रानियां थाने का घेराव कर बैठे वार्ड नंबर सात व आठ निवासी गुरविंदर सिंह, खजान सिंह, वीर सिंह, पप्पू सिंह, सोना सिंह, बलदेव सिंह, कुलवंत पप्पू सिंह, छिंदा सिंह, सोनू व बिट्टू सिंह, बलविंदर, राजकौर ने कहा कि नशा करने वाले खुलेआम नशे का कारोबार कर रहे हैं। इसको लेकर पुलिस को कई बार सूचित किया गया, लेकिन पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने पर तस्करों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने बताया कि नशे के बढ़ते प्रकोप के कारण इस वार्ड में कई युवकों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा कई लोग नशे की चपेट में हैं, जबकि कई लोगों को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती भी करवाया जा चुका हैं। प्रदर्शनकारियों को थाना प्रभारी ने जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। इस पर करीब साढ़े तीन घंटे के धरने प्रदर्शन के बाद वहां से लोग लौट गए।
नशा पीड़ित बोला, महिला नशे की गोलियां देने के लिए करवाती थी काम
वहीं, थाने में महिला के खिलाफ धरना लगाकर बैठे नशे के आदी युवक ने आरोप लगाते हुए कहा कि वार्ड की महिला से वह लंबे समय से नशा लेकर जाता था। उसने बताया कि उक्त महिला उन्हें काम करवाने के लिए साथ लेकर जाती थी और नशा देने का लालच देती थी। लत लगने के बाद वह नशे के आदी हो गया। नशे की आपूर्ति करने के लिए वह घर के बर्तन, आटा, दाल और अन्य सामान बेच महिला से नशा लेता था। इंजेक्शन लगाने के कारण अब उसके हाथ पांव भी बुरी तरह से खराब हो चुके हैं।
विज्ञापन

पहले भी दो युवकों की हो चुकी नशे की ओवरडोज लेने से मौत
रानियां के वार्ड नंबर सात और आठ में बीते डेढ़ सप्ताह मेें दो युवकों की नशे की ओवरडोज लेने से मौत हो चुकी है। जबकि एक मृतक के पिता ने पुलिस को मामले की शिकायत देकर उन्हें खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है। जिसके आधार पर पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लेकिन अभी तक इनमें से किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। हालांकि जिस महिला पर वार्ड वासियों ने आरोप लगाए गए हैं, उस महिला के खिलाफ भी नशे की सप्लाई करने का मामला दर्ज किया गया है।
वर्जन
वार्ड में नशा सप्लाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर वार्ड वासी थाने में पहुंचे थे। जिसके बाद उन्हें जल्द ही कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है। महिला के खिलाफ पहले ही मामला दर्ज है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -विक्रम सिंह, थाना प्रभारी, रानियां।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें