रानियां के ओटू हेड पर पहुंचा बारिश कापानी
- फोटो : Sirsa
पहाड़ी इलाके में अच्छी बारिश हो जाने के बाद घग्गर नदी में जलस्तर बढ़ता जा रहा है। नहरी विभाग से मिली सूचना के अनुसार शनिवार शाम तक चौधरी देवीलाल ओटू वियर पर 8000 क्यूसेक पानी पहुंचा, जिसमें से 2450 क्यूसेक पानी को आगे छोड़ा जा रहा है। जिसे लेकर नहरी विभाग के अलावा बाढ़ आपदा एवं नियंत्रण विभाग पूर्ण रूप से अलर्ट हो गया है। घग्गर नदी के तटबंधों पर चौकसी बढ़ा दी है।
नहरी विभाग के कार्यकारी अभियंता डीपी मुआल ने बताया कि सरदूलगढ़ के पास हेड पर 10000 क्यूसेक पानी पहुंच गया है। चौधरी देवीलाल ओटू हेड पर 8000 क्यूसेक पानी पहुंच चुका है। बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। घग्गर नदी के तट बंधों पर निगरानी के लिए टीम तैनात कर दी गई है। उधर मौसम विभाग की सूचना के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान अच्छी बारिश के संकेत हैं। जिस को देखते हुए घग्गर में जलस्तर बढ़ने के और अधिक आसार बन गए हैं। इसके अलावा खनोरी 800 क्यूसेक, चांदपुर में 2150 क्यूसेक, ओटू हेड पर 8000 क्यूसेक पानी है। हेड से निकलने वाली नहरे साउथ घग्गर कैनाल, शेरावाली पैरलर, नार्थ नगर करनाल, कसाबा माइनर, मंगला माइनर में लगभग 1700 क्यूसेक पानी छोड़ा हुआ है। हेड से नहरों में छोड़े गए पानी से किसान अपने धान की फसल को सिंचित कर पाएंगे।