शहर थाना पुलिस ने शुक्रवार रात्रि नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। एएसआई रामनिवास ने बताया कि तीनों आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। जहां रविंद्र उर्फ बब्बी का एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। रिमांड अवधि के दौरान उससे जाली नोट के नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जाएगी। वहीं, कोर्ट ने रेखा रानी व गगनदीप को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
बता दें कि पुलिस ने शुक्रवार रात को डबवाली में नकली नोट छापने के गिरोह का भंडाफोड़ किया था। आरोपियों के कब्जे से दो-दो हजार के 25 व 500 के दो नोटों सहित 51 हजार रुपये नकली नोट बरामद हुए थे। आरोपियों की पहचान वार्ड 6 निवासी रेखा रानी, पंजाब के गांव मिठड़ी निवासी रविंद्र सिंह उर्फ बब्बी व गांव सकताखेड़ा निवासी गगनदीप के तौर पर करवाई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।