संवाद न्यूज एजेंसी
ऐलनाबाद। शहर की भाईचारा टाइपिस्ट यूनियन की बैठक सोमवार को आयोजित की गई। बैठक में यूनियन के सभी सदस्यों ने भाग लिया। आपसी सहमति से नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव मेहता को भाईचारा टाइपिस्ट यूनियन का प्रधान नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति पर उपस्थित सदस्यों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया तथा लड्डू बांटकर इस अवसर को उत्सव के रूप में मनाया।
नवनियुक्त प्रधान गौरव मेहता ने कहा कि वह सभी सदस्यों के विश्वास पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि यूनियन की एकता, पारदर्शिता और सदस्यों के हितों की रक्षा उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।
साथ ही उन्होंने सभी साथियों से सहयोग की अपील करते हुए यूनियन को और मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर विजय फुटेला, नवीन शर्मा, राकेश पोहडका, हरविंदर जीवन नगर, राजवीर किरोड़ीवाल, रवि चावरिया, छिंद्रपाल आदि माैजूद रहे।