फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गगनदीप हत्याकांडः सात दिन पहले शव नहर में फेंकने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
डीएसपी कुलदीप सिंह बैनीवाल व पुलिस टीम के साथ आरोपी। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
डबवाली। सात दिन पहले नहर से मिले शव की पहचान हो गई। मृतक की पहचान जिला बठिंडा के तलवंडी साबो थाना क्षेत्र के गांव बहमन जस्सा निवासी 28 वर्षीय गगनदीप के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक की हत्या करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

डीएसपी डबवाली कुलदीप सिंह बैनीवाल ने मर्डर मामले को सुलझाने के लिए सदर थाना डबवाली के प्रभारी देवीलाल व उनकी टीम की सराहना की। डीएसपी ने बताया कि हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दो अन्य महिला आरोपियों को गिरफ्तार करना बाकी है। डीएसपी बैनीवाल ने बताया कि टीम ने नहर किनारे से बरामद बिना नंबर की बाइक के इंजन व चेसीस नंबर के आधार पर जांच शुरू की और मृतक के गांव में पहुंच गई। वहां पता चला कि मृतक गगनदीप विवाहित और दो बच्चों का पिता था। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर हत्यारोपी गांव खारी फुल्लो निवासी बसंत सिंह और सतनाम सिंह दोनों सगे भाई हैं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया की करीब 10 साल पहले की एक रंजिश के चलते उन्होंने गगनदीप की हत्या की है। मृतक इनकी बहन को छेड़ता था। गगनदीप के छोटे भाई की शादी के दिन भी इनका आपस में झगड़ा हुआ था। मृतक ने इन्हें देख लेने और इनकी बहन को उठा ले जाने की धमकी दी थी। इस पर इन दोनों ने योजनाबद्ध तरीके से अपनी बहन से गगनदीप को फोन करवाकर बुलवाया और एक अन्य महिला गांव लक्कड़ावाली निवासी कुलदीप कौर को अपने साथ मिला लिया। इस पर गगनदीप इनकी बताई जगह पर पहुंच गया। पहले आरोपियों ने गगनदीप के साथ मारपीट की फिर उसकी हत्या करके शव को एक पुरानी जिप्सी में डाला और गांव पाना के समीप बहने वाली भाखड़ा नहर में फेंक दिया। मृतक की बाइक को दूसरा भाई चलाकर लाया। उन्होंने बताया कि मृतक अपने गांव में ट्रैक्टर वर्कशॉप चलाता था और उसकी अपनी पत्नी व अपने घरवालों से भी नहीं बनती थी। दोनों आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें