सिरसा। फल उत्कृष्टता केंद्र मांगेआना में आगामी 29 अप्रैल को सुबह 11 बजे वर्ष 2024-25 के लिए नींबू वर्गीय, अनार, अमरूद व जैतून आडू, आलूबुखारा, अंजीर, बेलपत्र, नाशपति, जामुन के बाग में लगे पौधों के फलों की नीलामी की जाएगी।
फल उत्कृष्टता केंद्र मांगेआना के उपनिदेशक डाॅ. सतबीर शर्मा ने बताया कि नीलामी से पहले पौधे देखने के इच्छुक ठेकेदार एवं किसान उत्पादक समूह (एफपीओ) के सदस्य किसी भी कार्य दिवस में आकर बाग का निरीक्षण कर सकते हैं। नींबू वर्गीय (सिट्रस) के 6 से 13 वर्ष आयु के 3077 पौधों, अनार के 9 से 13 वर्ष आयु के 986 पौधे, अमरूद के 12 वर्ष आयु के 498 पौधे, खजूर के 12 वर्ष आयु के 139 पौधे, जैतून के 12 वर्ष आयु के 621, जामुन के 12 वर्ष आयु के 120 पौधे तथा आडू, आलूबुखारा, अंजीर, बेलपत्र, नाशपति के 6 वर्ष आयु के 509 फलदार पौधों के फलों नीलामी की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक एफपीओ सदस्य द्वारा अपना आधार कार्ड, एफपीओ प्रमाण पत्र व किसान उत्पादक समूह के अध्यक्ष का बोली में भाग लेने बारे अधिकृत पत्र साथ लाना होगा। बिना आधार कार्ड व प्रमाण पत्र के बोली में भाग नहीं लेने दिया जाएगा व इसके अतिरिक्त इच्छुक ठेकेदार को अपना आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य है।