फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

rain,snow,sirsa news,fall

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा ग्राम विकास एवं अनुसंधान सोसायटी के माध्यम से खाद्य सामग्री बेचने वालों को भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकारण, एफएसएसएआई का लाइसेंस बनवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। सर्वे टीम में शामिल सदस्य रेहड़ी संचालकों व दुकानदारों के पास जाकर जागरूक पर्चे लगा रहे हैं लेकिन साथ ही उन्हें लाइसेंस बनवाने को लेकर एक निजी फर्म का कार्ड दे रहे हैं। खाद्य दुकानों को 600 रुपये की वार्षिक फीस की कहकर एक निजी फार्म से बनवाने का दबाव डाला जा रहा है।
विज्ञापन

हिसार रोड पर ग्राम विकास एवं अनुसंधान सोसायटी सोनीपत द्वारा खाद्य सामग्री बिक्री करने वाले दुकानदारों व रेहड़ियों का सर्वे कर जागरूक किया जा रहा है। खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा उन्हें केवल जागरूक करने के लिए चुना है लेकिन सोसायटी दुकानदारों को जागरूक करने की आड़ में विशेष निजी फार्म के कार्ड दुकानदारों में बांट रही है।
जागरूक टीम द्वारा जानकारी लेकर संबंधित दुकानदारों का फोटो लिया जा रहा है और उसे विजिटिंग कार्ड देकर एक निजी फर्म से लाइसेंस बनवाने के लिए दबाव डाला जा रहा है। इसको लेकर दुकानदारों में रोष है। दुकानदारों का कहना है कि खाद्य आपूर्ति विभाग के निर्देशों पर एक सर्टिफिकेट पहले भी बनवाया हैं लेकिन अब दूसरा लाइसेंस के लिए उन्हें कहा जा रहा है। दुकानदार विकास कुमार ने बताया कि उन्होंने पहले लाइसेंस बनवा रखा है। लेकिन शुक्रवार दोपहर को आई टीम ने पुन: लाइसेंस बनवाने की बात कही है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं मानक के लिए लाइसेंस बनाने के लिए टीम द्वारा दुकानदारों को जागरूक किया जा रहा है। दुकानदार सर्वे टीम से लाइसेंस के बारे में पूछते हैं तो वह लाइसेंस बनाने वाली फर्म का कार्ड दे देते हैं। इसमें क्या हर्ज है।
- विक्रमजीत, इंचार्ज, ग्राम विकास एवं अनुसंधान सोसायटी, सोनीपत।
खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानों को भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकारण का लाइसेंस बनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। अगर वह किसी फर्म का कार्ड दे रहे हैं तो कोई आपत्ति नहीं है, वह जागरूक अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन

- महाबीर, फूड इंस्पेक्टर, खाद्य आपूर्ति विभाग सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें