फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़ती से 34 लाख 45 हजार की धोखाधड़ी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जीवननगर के आढ़ती के साथ दो लोगों द्वारा अपनी पहचान छिपाकर 34 लाख 45 हजार लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में जीवननगर निवासी जयसिंह ने बताया कि वह अपने भाई तारा सिंह के साथ मंडी जीवननगर में दुकान नंबर 64बी पर बल एग्रो के नाम से काम करते हैं। ज्ञानचंद सिंगला निवासी स्वाती राइस हाउस जिला कुरुक्षेत्र, चावलों की दलाली का काम करता है।
विज्ञापन

ज्ञानचंद सिंगला ने अप्रैल 2020 में उससे दो ट्रक चावल, जिनकी कीमत करीब 34 लाख 45 हजार रुपए है, खरीद करके बिल सुभा लक्ष्मी ट्रेडर्स हनुमान धर्म कांटा ग्रेटर कुंडली, इंडस्ट्रियल एरिया पियायु नरेला कुंडली, जिला सोनीपत के मालिक विजय गोयल के नाम पर काटकर उक्त फर्म को भेजने के बारे में कहा था। ज्ञानचंद सिंगला के कहने पर दो ट्रक चावल उक्त पते पर भिजवा दिए। ज्ञानचंद ने 5 दिनों में पेमेंट देने का करार किया था, लेकिन ज्ञानचंद ने पांच दिनों में पैसे नहीं दिए। फोन से संपर्क कर पूछा तो ज्ञानचंद कहने लगा कि लॉकडाउन के कारण पेमेंट नहीं हो पा रही है। लॉकडाउन खुलने के बाद फोन किया तो ज्ञानचंद ने फिर से समय मांगा। जब उसने फर्म के संचालक से पता किया तो मालूम हुआ कि यह कार्यालय देवेश पांडे के नाम पर मिला। उक्त नंबरों पर संपर्क किया तो बताया गया कि उसका नाम देवेश पांडे है, विजय गोयल नहीं। पीड़ित ने बताया कि दलाल ज्ञानचंद व विजय गोयल उर्फ देवेश पांडे ने मिलकर अपनी पहचान छुपाई और अपना नाम बदलकर धोखाधड़ी से 34 लाख 45 हजार 937 रुपये की ठगी कर ली। जांच अधिकारी एसआई जगदीश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपियों को काबू कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें