फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: विदेश भेजने के नाम पर 16.10 लाख रुपये की ठगी,

Thu, 20 Aug 2026 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
यूके व कनाडा के वीजा के नाम पर लिए थे 21.50 लाख, तीन शिकायतें आईं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। विदेश भेजने के नाम पर एक शख्स ने तीन लोगों से 16.10 लाख रुपये की ठगी की। पुलिस ने वीरवार को पीड़ितों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी रामलाल गांव बुढीमेडी सिरसा का रहने वाला है।
गांव जोगीवाला निवासी कृष्ण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मार्च 2024 में उसने अपने भाई सुनील और बहन पिंकी का यूके का वीजा लगवाने के लिए रामलाल से संपर्क किया था। आरोपी ने दोनों को वीजा दिलवाने की गारंटी लेते हुए 27.50 लाख रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन

इसमें 12 लाख रुपये टोकन मनी व शेष 15.50 लाख रुपये वीजा लगने के बाद देने तय हुए थे। इस संबंध में 22 मई 2024 को एग्रीमेंट हुआ। कृष्ण कुमार ने उसी दिन 12 लाख रुपये आरोपी के खाते में ट्रांसफर कर दिए।
आरोप है कि पैसे लेने के बाद आरोपी लगातार समय देता रहा लेकिन वीजा नहीं लगवाया। बाद में उसने फोन उठाना भी बंद कर दिया। मामले को लेकर पंचायतें भी हुईं लेकिन पैसे वापस नहीं किए गए।
इसी प्रकार जांच में शिकायतकर्ता रमनदीप सिंह की बहन कुलदीप कौर को कनाडा में सैटल करवाने के नाम पर 25 लाख रुपये का सौदा करने और छह लाख रुपये अग्रिम लेने की बात सामने आई। वीजा नहीं लगने पर आरोपी ने तीन लाख रुपये वापस किए जबकि तीन लाख रुपये नहीं लौटाए।
वहीं, हरजीत सिंह से यूके का वर्क परमिट दिलवाने के नाम पर 15 लाख रुपये का पैकेज तय कर 3.50 लाख रुपये अग्रिम लेने का आरोप है। वर्क परमिट नहीं लगने पर आरोपी ने एक लाख रुपये लौटाए व 2.50 लाख रुपये बकाया रखे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, तीनों मामलों में 21.50 लाख रुपये लिए गए और 5.40 लाख रुपये वापस किए गए। करीब 16.10 लाख रुपये बकाया हैं। जांच अधिकारी राम निवास का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें