फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: घर में घुसकर हथियारों व लाठी-डंडों से हमला, महिला सहित चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बडागुढ़ा। बडागुढ़ा में एक युवक पर उसके ही घर में घुसकर धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीण मान सिंह की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी 10 नवंबर की रात गाड़ी में सवार होकर पहुंचे और गाली-गलौच करते हुए घर में घुसकर उस पर हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाईं।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मान सिंह ने बताया कि बीती 10 नवंबर की रात्रि वह अपने घर में मौजूद था। करीब 8:30 बजे किसी ने गेट पर आवाज लगाई। जब वह बाहर गया तो देखा कि घर के आगे एक गाड़ी खड़ी थी। उसके पास गांव सुखचैन निवासी मनप्रीत सिंह उर्फ टिंडा व जसवीर सिंह उर्फ करना और दो अन्य सहित चार लोग खड़े थे, जिनके पास गंडासा, तलवार व लाठी-डंडे थे।
वहीं गाड़ी में गांव की ही जसप्रीत कौर बैठी थी जोकि उसके साथ गाली-गलौच करने लगी और आरोपियों ने उससे कहा कि उन्हें कालू मास्टर ने भेजा है। इस दौरान जब वह वापस घर में घुसा तो उक्त लोग उसके पीछे ही घर में घुस गए और उस पर हमला बोल दिया। शोर मचाए जाने के बाद जब उसके पिता मौके पर आए तो सभी लोग वापस गाड़ी में सवार होकर भाग गए।
विज्ञापन

इस हमले में उसे काफी चोटें आईं, जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शिकायतकर्ता मान सिंह का आरोप है कि गांव सुखचैन निवासी हरमिंद्र सिंह उर्फ कालू मास्टर व हरजीत सिंह के कहने पर आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ टिडा, जसवीर सिंह उर्फ करना और दो अन्य लोगों के साथ महिला जसप्रीत कौर ने उस पर हमला व गाली-गलौच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें