फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जिले में डेंगू के चार नए मामले मिले, 252 तक पहुंचा आंकड़ा

विज्ञापन
सर्वे के दौरान महिला के सैंपल लेते हुए स्वास्थ्य कर्मी। 
विज्ञापन
सिरसा। जिले में मंगलवार को डेंगू के चार मरीज मिले हैं। इसके साथ ही डेंगू मरीजों का आंकड़ा 252 तक पहुंच गया है। इनमें से 248 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि चार मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

दो माह से जिले में लगातार डेंगू के मामले आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग लोगों को जागरूक करने में जुटा है। मंगलवार को अलग-अलग स्थानों से चार डेंगू पीड़ित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इनके घरों में सर्वे करवाने के बाद फॉगिंग भी करवाई है। इसके साथ ही आशंकितों के सैंपल भी एकत्र किए गए हैं। नागरिक अस्पताल में डेंगू के दो मरीज दाखिल हैं।


जिले में डेंगू के चार नए मामले मिले हैं। लोग खुद का मच्छरों से बचाव करें। रात में मच्छरदानी का इस्तेमाल करे, ताकि डेंगू के मच्छर काट न सके। अस्पताल में दो मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि दो मरीज निजी अस्पताल में भर्ती हैं। - डॉ. गोरव अरोड़ा, जिला मलेरिया अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें