फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जिले में बनेंगे चार और हेल्थ वेलनेस सेंटर, 60 हजार आबादी को होगा लाभ

Sun, 21 May 2023 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमनदीप कंबोज
विज्ञापन

सिरसा। जिले में स्वास्थ्य सुविधा बेहतर करने और नगारिक अस्पतालों से मरीजों का भार कम करने के लिए नए स्वास्थ्य केंद्र खाेले जा रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए मुख्यालय ने जिले चार नए हेल्थ वेलनेस सेंटर खोलने की मंजूरी दी है। दो सेंटर सिरसा शहर में तो दो ऐलनाबाद में खोले जाएंगे। इसके लिए विभाग ने जगह की तलाश शुरू कर दी है। सेंटर शुरू होने पर 60 हजार आबादी को इससे लाभ मिलेगा।
जिले में फिलहाल 145 हेल्थ वेलनेस सेंटर चलाए जा रहे हैं। इनमें से 16 सेंटर शहरी क्षेत्र में व 129 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। वर्ष 2022-23 के लिए मुख्यालय ने जिले में 12 हेल्थ वेलनेस सेंटरों की मंजूरी दी थी। इनमें से आठ सिरसा अर्बन में जबकि अन्य सेंटर डबवाली, रानियां और कालांवाली में शुरू होने थे। विभाग अभी तक सिरसा शहर में छह सेंटरों को ही शुरू कर पाया है। अन्य सेंटरों के शुरू करने के लिए उपकरण, भवन सहित अन्य प्रकार की तैयारी की गई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने ऐलनाबाद में सेंटर शुरू करने के लिए मुख्यालय से मांग भेजी थी। मुख्यालय ने 2023-24 के लिए चार नए हेल्थ वेलनेस सेंटर शुरू करने की मंजूरी दी है। इन्हें अस्पताल व सीएचसी सेंटर से दूर की आबादी वाले क्षेत्र में खोला जाना है।
विज्ञापन


40 लाख की लागत से तैयार होगा एक सेंटर
एक हेल्थ वेलनेस सेंटर शुरू करने पर 40 लाख रुपये तक खर्च किया जाना है। ऐसे में चारों हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर 1.60 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सेंटर में एक एमबीबीएस डॉक्टर, एक स्टाफ नर्स को एनएचएम के तहत तैनात किया जाएगा। इसके अलावा एक मेल वर्कर, अकाउंटेंट कम कंप्यूटर ऑपरेटर और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से तैनात किया जाएगा। सेंटर में सामान्य बीमारियों के साथ-साथ डायबिटीज, हृदय और कैंसर रोगियों को भी इलाज किया जाएगा।

15 हजार आबादी पर बनाया गया है एक हेल्थ वेलनेस सेंटर
लगातार आबादी बढ़ने के साथ मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। ऐसे में 15 हजार आबादी पर एक हेल्थ वेलनेस सेंटर शुरू किया जाना है। जिले में अभी दो अस्पताल, आठ सीएचसी, 156 सब सेंटर, 145 हेल्थ वेलनेस सेंटर, शहर में चार यूपीएचसी का संचालन किया जा रहा है। यहां पर हर रोज इलाज लेने के लिए मरीजों की भीड़ लगी रहती है।
विज्ञापन



वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए जिले को चार हेल्थ वेलनेस सेंटर शुरू की मंजूरी मिली है। इनमें से सिरसा में शहर में दो व ऐलनाबाद में दो सेंटर खोले जाने है। एक केंद्र पर करीब 40 लाख रुपये तक खर्च किया जाना है। इसमें एक डॉक्टर, एक स्टाफ नर्स व तीन अन्य कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। - डॉ. बुधराम, उप सिविल सर्जन, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें