फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बंद घर से चार किलो चांदी, पांच तोले सोना व नकदी चोरी

Thu, 21 Sep 2023 09:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐलनाबाद। वार्ड नंबर 10 स्थित एक घर को निशाना बनाते हुए चोरों नकदी व सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। परिवार के सदस्य दिल्ली में रहता है। पीड़ित के अनुसार चोर घर से चार किलो चांदी व पांच तोले सोने के आभूषण, अलमारी में 15000 रुपये व कागजात चोरी कर ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में विनोद कुमार ने बताया कि उसका घर राधा माधव सत्संग भवन के पास है। उसका परिवार दिल्ली में रहता है। वे 10- 15 दिनों में अपने घर को संभालने आते रहते हैं। 20 सितंबर को उसका बेटा घर को संभालने के बाद दिल्ली लौट आया था। विनोद ने बताया कि 21 सितंबर को अल सुबह उठकर उसने मोबाइल पर घर में लगे सीसीटीवी को चेक किया तो देखा कि दरवाजे खुले पड़े हैं। शक के आधार पर अपने परिचित शुभम बंसल को फोन किया और जाकर देखने के लिए कहा। इसके बाद शुभम ने पुलिस को फोन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंची तो सभी कमरों के दरवाजों के कुंडे और अलमारी टूटी पड़ी थी। घर से करीब चार किलो चांदी व पांच तोले सोने के आभूषण और अलमारी में करीब 15000 रुपये व कागजात चोरी हो चुके थे। इसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें