फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना इंजन दौड़ीं बोगियां

Sun, 09 Mar 2014 01:12 AM IST
सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
गेटमैन की लापरवाही के कारण शनिवार को डबवाली रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की चार बोगियां बिना इंजन के ही ट्रैक पर चल पड़ीं। बोगियों में गेहूं लोड कर रहे मजदूरों ने कूद कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


 रेलवे कर्मचारियों ने लोडिंग स्थल से करीब 100 फुट दूरी पर फाटक के पास लोहे की चेन डालकर बोगियों को रोका। जिस समय यह घटना हुई, रेलवे फाटक खुला था। कॉलोनी रोड, नई अनाज मंडी और मेन बाजार के लोगआ जा रहे थे। घटना के कारण फाटक पर तीन घंटे यातायात बाधित रहा।

शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे कॉलोनी रोड रेलवे फाटक के नजदीक मालगाड़ी की 68 बोगियों में गेहूं लोडिंग का कार्य चल रहा था। उस दौरान चार बोगियां अलग होकर कॉलोनी रोड फाटक की ओर चल पड़ीं। मजदूरों ने ईंटें और पत्थर लगाकर बोगियों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


बाद में लोहे की चेन डालकर रेलवे कर्मचारियों ने बोगियों को रोका। मजदूरों ने बोगियों को धक्का लगाकर मालगाड़ी से जोड़ने का असफल प्रयास किया। इस दौरान घंटों कॉलोनी रोड़ रेलवे फाटक बंद रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। तीन घंटे बाद इंजन की मदद से बोगियों को जोड़ा गया।
 

रेलवे ने बरती लापरवाही
जब मजदूर मालगाड़ी में गेहूं भर रहे थे, तभी यह घटना हुई। गनीमत यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। यह रेलवे की लापरवाही है। मालगाड़ी लोडिंग लाइन पर खड़ी थी। लाइन एक तरफ झुकी हुई है। गाड़ी को रोकने के बाद रेलवे ने कोई स्टॉपर नहीं लगाया।
-मजूदर नेता प्रेम कुमार


यह हादसा गेटमैन की लापरवाही से हुआ है। उसने बोगियों को स्टॉपर नहीं लगाए थे। दोषी के खिलाफ रेलवे कार्रवाई करेगा। भविष्य में ऐसी घटना न हो इसके लिए प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

-महेश सरीन, स्टेशन अधीक्षक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें