फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 23 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में कानपुर से चार आरोपी किए गिरफ्तार

Tue, 11 Feb 2025 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। साइबर क्राइम पुलिस टीम ने 23 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में चार आरोपी कानपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है।

आरोपियों की पहचान मोइन अहमद, अतीक अहमद निवासी रसुलाबाद, कानपुर और वसीम अंसारी निवासी मिनहाजपुर व हमीद राजा निवासी करेली प्रयागराज उतर प्रदेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर ठगी की राशि व वारदात में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में गांव सुखचैन निवासी हरप्रीत सिंह की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन सिरसा में 27 जनवरी को साइबर ठगी का अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। आरोपियों ने हरप्रीत सिंह को टेलीग्राम से जोड़कर शेयर मार्केट में ट्रेडिंग कर मोटा मुनाफे का झांसा देकर उसके साथ 22 लाख 82 हजार 239 रुपये की धोखाधड़ी की थी।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि अभियोग की जांच जारी है और जांच के दौरान जो भी व्यक्ति ठगी के इस नेटवर्क में संलिप्त पाया गया उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें