फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा के बेटे सुरेंद्र नेहरा ने दिया भाजपा से इस्तीफा

विज्ञापन
वैदवाला से दिल्ली रवाना होता युवा किसानों का जत्था। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन का प्रभाव भाजपा पर भी पड़ना शुरू हो गया है। किसान आंदोलन के समर्थन में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं दि केंद्रीय सहकारी बैंक समिति के पूर्व जिला चेयरमैन सुरेंद्र सिंह नेहरा ने शुक्रवार को भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। सुरेंद्र नेहरा के भाजपा छोड़ने के फैसले का नेहरा खाप ने भी समर्थन किया है। सुरेंद्र नेहरा हरियाणा के पूर्व सिंचाई मंत्री जगदीश नेहरा के बेटे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि सुरेंद्र नेहरा के पिता जगदीश नेहरा कांग्रेस सरकार में शिक्षा एवं सिंचाई मंत्री रह चुके हैं। वर्ष 2014 में जगदीश नेहरा कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। वे रानियां विधानसभा क्षेत्र से 2014 विधानसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार थे, लेकिन चौथे नंबर पर रहे। जगदीश नेहरा, नेहरा खाप के प्रधान भी हैं। शुक्रवार को पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र नेहरा ने अपने निवास स्थान पर एक प्रेसवार्ता में कहा कि वे केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों का विरोध करते हैं। ये कानून पूरी तरफ से किसान विरोधी हैं। देशभर के किसान इस कानून के विरोध में दिल्ली में आंदोलन कर रहे हैं और केंद्र सरकार इसे वापस लेने में आनाकानी कर रही है। उन्होंने कहा कि मैं पहले किसान हूं बाद में राजनेता। वर्ष 2014 में भाजपा ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने का वादा किया था। इसी के चलते उनके पिता जगदीश नेहरा और वे भाजपा में शामिल हुए, लेकिन चुनाव जीतने के बाद भाजपा ने अपना वादा पूरा नहीं किया। सुरेंद्र नेहरा ने कहा कि मैंने भाजपा में रहकर पांच साल गंवा दिए। अब मैं और मेरे साथी किसान आंदोलन का हिस्सा बनेंगे।
सुरेंद्र नेहरा ने बिना नाम लिए बिजली मंत्री रणजीत सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्होंने किसानों के नाम पर चुनाव जीता, अब वे किसानों के समर्थन में नहीं आ रहे हैं, जबकि किसानों की फसल ही उनका चुनाव चिह्न था। सुरेंद्र नेहरा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को त्याग पत्र भी भेजा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने नए कृषि कानून लाकर किसानों के हितों पर कुठाराघात किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लोगों को बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन नए कानून बन जाने से किसानों को बहुत नुकसान सहना पड़ेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला गोशाला संघ प्रधान नरेंद्र नैन, पूर्व चेयरमैन प्रभुराम बेनीवाल, जितेंद्र धमीजा पंजुआना, उजागर सिंह सेठी, अमनदीप सिंह दंदीवाल सरपंच, सुलतान सिंह मंगालिया, राजेश बेनीवाल पूर्व सरपंच, पृथ्वी सिंह खारियां, जसवंत सिंह करीवाला, बद्रीनारायण शर्मा, विनोद सहू कर्मशाना, हर किशन सहू कंबोज, सुखदेव सिंह कुस्सर, यशपाल सेतिया, गुरनाम सिंह खुईयां नेपालपुर, दीप चंद्र व दयाल सिंह ढाणी काहन सिंह उपस्थित थे।
किसान आज फूंकेंगे पीएम और औद्योगिक घरानों के पुतले
शुक्रवार को पक्का मोर्चा धरने पर किसानों ने बैठक की, जिसमें फैसला लिया गया कि शनिवार दोपहर दो बजे बाबा भूमणशाह चौक पर पीएम और औद्योगिक घरानों के पुतले फूंके जाएंगे। वहीं दिल्ली किसान आंदोलन में भाग लेने के लिए शुक्रवार को वैदवाला व सिकंदरपुर गांव से किसानों के जत्थे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रवाना हुए।

भाजपा छोड़ने की घोषणा करते पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र नेहरा।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें