जिले में कोरोना संक्रमण के 39 नए केस और मिले हैं, जिससे कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 7504 पहुंच गया है। वहीं ठीक होने पर 53 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। शुक्रवार को मिले संक्रमितों में सिरसा अर्बन में 24, डबवाली में एक, ऐलनाबाद में एक, कालांवाली में 2, नाथूसरी चोपटा में 4, माधोसिंघाना में दो, चौटाला में 4 और बडागुढ़ा में एक केस शामिल हैं। बता दें कि अब तक जिलेभर से 147929 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 7504 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 6998 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि 1333 की रिपोर्ट अभी आना बाकी है। जिले में 397 एक्टिव केस हैं, जिनमें से 225 होम क्वारंटीन हैं और 73 अस्पताल में दाखिल हैं।