फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पूर्व सीएम चौटाला ने जेसीडी विद्यापीठ में सुविधाओं की हकीकत जानी

विज्ञापन
जेसीडी विद्यापीठ मे पहुंचे पूर्व मुख्यंत्री ओमप्रकाश चौटाला।
विज्ञापन
सिरसा। जेसीडी विद्यापीठ में सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने दौरा किया। चौटाला ने संस्थान में व्याप्त सभी सुविधाओं का जायजा लिया। इस मौके पर इनके साथ जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक वैज्ञानिक प्रोफेसर डॉ. कुलदीप सिंह ढींढसा मौजूद रहे। डॉक्टर ढींढसा ने बताया कि ओम प्रकाश चौटाला ने जो पौधा 2003 में लगाया था, आज उसने वट वृक्ष का रूप धारण कर लिया है।
विज्ञापन


डॉ. कुलदीप सिंह ढींढसा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने जेसीडी विद्यापीठ के प्रांगण का भ्रमण किया तथा उन्होंने यहां के स्वच्छता, रखरखाव तथा अनुशासन एवं अन्य सुविधाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस दौरान उन्होंने संस्थान के विद्यार्थियों और कर्मचारियों के लिए की गई व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने विद्यापीठ में छात्रों के लिए उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं के प्रति भी खुशी व्यक्त की, जिससे छात्र अपने अध्ययन और सामाजिक विकास में सकारात्मक रूप से जुट सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें