फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए बेंच का गठन

Mon, 18 Nov 2024 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से न्यायालय परिसर सिरसा, डबवाली और ऐलनाबाद में 14 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कुल छह बेंचों का गठन किया है।
विज्ञापन


जिला एवं सत्र न्यायाधीश वाणी गोपाल शर्मा ने बताया कि न्यायालय परिसर सिरसा में प्रधान न्यायाधीश फैमिली कोर्ट सुमित गर्ग, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नितिन किनरा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं एसीजे (एसडी) मनीष नागर, सिविल जज (जूनियर डिविजन) एवं न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी रिचू, डबवाली में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सुमन पतलेन, ऐलनाबाद में अतिरिक्त सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एवं न्यायिक दंडाधिकारी ऐलनाबाद आशीष आर्य लोक अदालत लगाएंगे।
इस लोक अदालत में इच्छुक वादकारी स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से अपने केसों के निपटारे के लिए आवेदन कर सकते हैं। न्यायालय में लंबित मामलों के निपटारे के लिए लोक अदालतों का आयोजन समय-समय पर किया जाता है। इनमें दोनों पक्षों की आपसी सहमति से ही लंबित मामलों का निपटारा किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें