फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: किराया नहीं देने पर रोडवेज प्रबंधन ने पार्किंग संचालक की 5 लाख रुपये की सिक्योरिटी फीस जब्त की

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शहर के हिसार रोड पर स्थित रोडवेज परिसर में यात्रियों की सुविधा के लिए दो और चार पहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था है।
विज्ञापन

हाल ही में, पार्किंग संचालक द्वारा समय पर किराया न देने पर रोडवेज प्रबंधन ने 5 लाख रुपये की सिक्योरिटी फीस जब्त कर पार्किंग बंद करवा दी। अब 15 अक्तूबर को दोबारा खुली बोली करवाई जाएगी, जिसके बाद पार्किंग फिर से चालू होगी।
रोडवेज परिसर के पीछे बनी वाहन पार्किंग में वाहनों को सुविधा शुल्क के आधार पर रोका जाता है। करीब छह माह पहले यह पार्किंग एक एजेंसी को ठेका पर दी गई थी, लेकिन किराया न देने की वजह से एजेंसी की सिक्योरिटी फीस जब्त कर पार्किंग बंद कर दी गई। आगामी 15 अक्तूबर को फिर से बोली लगाकर नई एजेंसी को पार्किंग दी जाएगी ताकि रोडवेज परिसर में आने वाले यात्रियों को पार्किंग की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज प्रबंधन के अनुसार, वाहन पार्किंग के लिए प्रति माह 1.5 लाख रुपये किराया देना होता है। इसके साथ ही एजेंसी को तीन माह का किराया एडवांस में सिक्योरिटी फीस के रूप में जमा करना होता है। इसके अलावा, प्रति माह बोली के अनुसार निर्धारित राशि भी जमा करवानी होती है। यह प्रणाली पार्किंग संचालन के लिए लागू रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें