फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बाबा भूमण शाह चौक से लेकर जिला परिषद कार्यालय तक फुटपाथ देगा लोगों को राहत

Tue, 06 Jan 2026 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा में भूमण शाह चौक से जिला परिषद कार्यालय तक बनाया गया फुटपाथ। 
विज्ञापन
सिरसा। बाबा भूमण शाह चौक से लेकर जिला परिषद कार्यालय तक सड़क के दोनों ओर आमजन के पैदल चलने को लेकर टाइल लगाने का काम जारी है। सड़क के साथ पैदल चलने की जगह नीची होने के कारण आमजन को सड़क पर चलना पड़ता था। इस कारण हादसों का खतरा बना रहता था। ऐसे में एनएचआई विभाग ने सड़क के दोनों ओर पैदल चलने वाले लोगों के लिए फुटपाथ बनाया है।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार भूमण शाह चौक से लेकर जिला परिषद कार्यालय तक लोगों का आवागमन ज्यादा है। लघु सचिवालय, विश्वविद्यालय, खेल स्टेडियम, जिला परिषद कार्यालय सहित अन्य विभाग इसी रोड पर पड़ते हैं। हर रोज पांच से 7 हजार लोग का इन कार्यालय व आसपास की कॉलोनियों में आना जाना लगा रहता है। ऐसे में फुटपाथ नहीं होने के कारण लोगों को सड़क पर चलना पड़ता था। सड़क पर तेज रफ्जार दोड़ने वाले वाहनों के कारण कई बार हादसें हो चुके हैं।

अतिक्रमण हटाना जरूरी
सड़क के दोनों ओर आमजन के लिए एनएचएआई विभाग ने फुटपाथ इंटरलॉकिंग टाइल लगाकर बना दिया है। लेकिन दोनों ओर रेहड़ी व फड वाले कब्जा जमाए हुए है। कई जगहों पर अस्थाई तौर पर कैंटेनर व झोपड़ी बनाकर भी लोग कब्जा किए हुए है। फुटपाथ का पूरी तरह से आमजन प्रयोग कर सके, इसलिए इस अतिक्रमण को हटाना जरूरी है। जैसे जैसे फुटपाथ का निर्माण हो रहा है, वैसे ही यह लोग भी पुन: अतिक्रमण करने लगे हैं। इस ओर कोई प्रशासनिक अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


सफेद पट्टी में बांधा बना गिरता तापमान
अधिकारियों के अनुसार सफेद पट्टी को लेकर एनएचएआई विभाग को काम करवाना है। ब्रेकर से लेकर साइड की सफेद पट्टी लगवानी है। लेकिन निरंतर गिर रहे तापमान के कारण यह काम बाधित हो रहा है। न्यूनतम तापमान 4 डिग्री पहुंच चुका है और अधिकतम तापमान 16 डिग्री है। ऐसे में इस कार्य को किया जाना संभव नहीं है। तापमान कम होने के कारण हाथों हाथ सफेद पट्टी खराब हो जाएगी और सरकारी पैसा बर्बाद होगा। जब तक तापमान में बढ़ोतरी नहीं होती है, तकनीकी रूप से पट्टी लगाना संभव नही है। ऐसे में 15 जनवरी के बाद ही इस कार्य को अधिकारी करवा पएंगे।

सड़क के साथ साथ दोनों ओर इंटरलॉकिंग का काम जारी है। जल्द ही काम पूरा हो जाएगा, जिससे आमजन को पैदल चलने के लिए जगह मिलेगी। वहीं, सफेद पट्टी का काम तापमान में गिरावट होने के कारण संभव नहीं है। 15 दिनों में जैसे ही तापमान में उछाल आएगा, दो से तीन दिन में काम पूरा करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

-पुनीत कुमार, एसडीओ, एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें