फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा सच्चा सौदा का नया अभियान शुरू : जरूरतमंदों की मदद के लिए एक दिन का वेतन देगी संगत

Tue, 28 Feb 2023 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। डेरा सच्चा सौदा में शाह सतनाम जी महाराज का महारहमोकरम (गुरुगद्दीनशीनी) दिवस पर एमएसजी महारहमोकरम दिवस भंडारा’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तरप्रदेश के बरनावा आश्रम से डेरामुखी गुरमीत राम रहीम लाइव जुड़े। डेरामुखी ने एक बार फिर कहा कि ‘हम थे, हम हैं और हम ही रहेंगे’।
इस दौरान मानवता भलाई के 155वें कार्य पेड कैंपेन 156वें कार्य फास्टर कैंपेन का आगाज किया। पेड कैंपेन के तहत साध-संगत अपनी एक दिन का वेतन जरूरतमंदों की मदद करने में खर्च करेगी। फास्टर कैंपेन के तहत अपने वाहनों में फर्स्ट एड किट रखेगी ताकि रास्ते में किसी दुर्घटनाग्रस्त मिले व्यक्ति की जान बचाई जा सके। इस दौरान जरूरतमंद परिवार को जिला सिरसा के ब्लॉक रामपुरथेड़ी चक्कां की संगत द्वारा बनाकर दिए गए मकान की चाबी भी सौंपी गई। भंडारे के अवसर पर नई किरण मुहिम के तहत एक परिवार ने अपनी विधवा बहू को बेटी बनाकर उसकी शादी की। इस दौरान नई सुबह मुहिम के तहत तलाकशुदा महिला और जीवन आशा मुहिम के तहत विधवा की भक्तयोद्धाओं के साथ शादियां हुई। इस दौरान 125 मंदबुद्धि की सार-संभाल व उनका उपचार करवाकर उन्हें उनके घर पहुंचाने में टॉप रहने वाले राजस्थान के ब्लॉक केसरी सिंहपुर की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादार राजेन्द्र पाल इन्सां को ट्राॅफी और प्रेम निशानी देकर सम्मानित किया। राजेन्द्र पाल इन्सां ने अपनी जान की परवाह न करते हुए ट्रेन के आगे आ रही एक महिला को भी बचाया था।
विज्ञापन



नशा छोड़ने वालों को दीं 25 हेल्दी डाइट किटें
डेरामुखी की प्रेरणा से नशा छोड़ने वाले युवाओं को सेफ कैंपेन के तहत 25 युवाओं को हेल्दी डाइट किटें दी गईं। इस किट में वेव प्रोटीन एक किलो, मल्टी विटामिन, बादाम एक किलो, पिस्ता 250 ग्राम, 250 ग्राम किशमिश, 250 काजू, छोटी इलायची एक पैकेट, काले चने, इसबगोल और ओआरएस आदि शामिल हैं।


अनुयायी बोला- पिताजी सिरसा कब आओगे, डेरामुखी का जवाब : सतगुरु की रजा में राजी
डेरामुखी गुरमीत राम रहीम सिंह की 40 दिन की पैरोल दो मार्च को खत्म होने वाली है। जेल जाने से पहले उनका आखिरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान डेरामुखी ने विशेष रूप से सिरसा का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्य आयोजन सिरसा डेरा में हो रहा है। इसलिए यहां उपस्थित अनुयायियों से बात करवाने को कहा। इसके बाद आए अनुयायियों ने डेरामुखी से बात की। इस दौरान एक डेरा समर्थक ने राम रहीम से कहा- पापा, सिरसा कब आओगे, तो राम रहीम ने जवाब देते हुए कहा कि जब राम जी ने, सतगुरु ने चाहा, उनकी रजा में राजी। इसी दौरान अन्य अनुयायियों ने भी डेरामुखी से बात की। महिलाओं ने गीत भी पेश किया।
विज्ञापन



डेरामुखी के चेहरे पर नजर आई चिंता

मंगलवार को हुए सत्संग के दौरान डेरामुखी के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ नजर आई। हालांकि बीच-बीच में डेरामुखी मुस्कुराता भी रहा। इस दौरान हनीप्रीत भी डेरामुखी के साथ ही उपस्थित रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें