फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच काउंटरों में से दो पर ही हो रहा फीस का भुगतान, छात्र परेशान

विज्ञापन
फीस भुगतान करने के लिए लाइनों में लगे विद्यार्थी। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
नेशनल कॉलेज में शुक्रवार को री-अपीयर की फीस भरने के लिए विद्यार्थियों की लंबी लाइनें लग गईं। इस कारण विद्यार्थियों को फीस जमा करने में काफी परेशानी हुई। री-अपीयर की फीस का भुगतान करने के लिए कॉलेज प्रशासन ने पांच काउंटर लगाए थे, लेकिन फीस का भुगतान केवल दो काउंटर पर ही हो रहा था। विद्यार्थियों को फीस का भुगतान करने के लिए दो घंटे तक लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ा। दो दिनों में 850 विद्यार्थियों ने पीओएस मशीन व 186 विद्यार्थियों ने कैश काउंटर से री-अपीयर फीस का भुगतान किया है।
विज्ञापन

नेशनल कॉलेज प्रशासन ने करीब 2300 विद्यार्थियों को री-अपीयर फार्म की फीस भुगतान करने के लिए तीन दिन का ही समय दिया है। जिसके चलते फीस भुगतान करने के लिए शुक्रवार को विद्यार्थियों की भीड़ लग गई। कॉलेज द्वारा विद्यार्थियों की फीस का भुगतान दो पीओएस मशीनों के माध्यम से करवाया जा रहा था। छात्र को फीस जमा करवाने के लिए दो घंटे की प्रतीक्षा करनी पड़ी। छात्रों की दो-दो घंटे बाद बारी आई। लेकिन कुछ छात्रों के पास एटीएम कार्ड न होने के कारण फीस का भुगतान नहीं हो पर रहा था। जिसके चलते कॉलेज प्रशासन ने कॉलेज में कैश काउंटर लगाया। कैश काउंटर लगाने के बाद जिन छात्रों के पास डेबिट और क्रेडिट कार्ड नहीं थे उन्होंने नकद राशि देकर फीस का भुगतान किया। ऐसे में बिना एटीएम कार्ड वाले विद्यार्थी भी अब फीस का भुगतान कर सकते हैं।
बता दें कि री-अपीयर की फीस का भुगतान करने का शनिवार अंतिम दिन है। ऐसे में जिन विद्यार्थियों ने री-अपीयर के फार्म भरने हैं वे कॉलेज डेस्क पर दोपहर तीन बजे तक आकर फीस का भुगतान कर सकते हैं। विद्यार्थी फीस का भुगतान कार्ड व कैश से भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

आज तीन बजे तक कॉलेज काउंटर पर जाकर कर सकते हैं भुगतान
बीए के जिन विद्यार्थियों की पहले, तीसरे व पांचवें सेमेस्टर में री-अपीयर व एमए के पहले और तीसरे सेमेस्टर में जिन विद्यार्थी की री-अपीयर है वे शनिवार दोपहर तीन बजे तक कॉलेज काउंटर पर जाकर अपनी फीस का भुगतान कर सकते हैं। कॉलेज के करीब 2300 विद्यार्थी इस री-अपीयर के फार्म को भरेंगे।
फीस के लिए विद्यार्थियों की लंबी लाइनों के चलते काउंटर का टाइम एक घंटा अतिरिक्त कर दिया गया है। साथ ही कैश काउंटर लगाया गया है, जिसमें कैश लेकर विद्यार्थियों की फीस का भुगतान किया जा रहा है।
विज्ञापन

डॉ. संदीप गोयल, कार्यकारी प्रिंसिपल, नेशनल कॉलेज सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें