फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शत प्रतिशत छूट के साथ पांच हजार प्रॉपर्टी मालिकों ने जमा करवा टैक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से प्रॉपर्टी टैक्स के ब्याज पर शत फीसदी छूट का लाभ दिया गया है। सिरसा शहर के प्रॉपर्टी धारकों की बात करें तो पांच फीसदी प्रॉपर्टी मालिकों ने ही इस छूट का लाभ उठाया है। अन्य प्रॉपर्टी टैक्स मालिकों ने अभी तक अपना स्वयं सत्यापन ही नहीं करवाया है। यह हालात तब हैं जब शहर में बड़े-बड़े पोस्टर बैनर लगाकर नगर परिषद प्रशासन की ओर से जागरुकता फैलाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

होर्डिंग बैनर लगाने के अलावा नगर परिषद प्रशासन ने कोई अन्य जागरूकता का अभियान नहीं चलाया। ऐसे में शहर के लोगों को भी अधिक जानकारी नहीं मिल पाई। आंकड़ों पर गौर करें तो शहर की 90,500 प्रॉपर्टी धारक हैं। इनमें से पांच हजार प्रॉपर्टी मालिकों ने ही अपना स्वयं सत्यापन किया है। इससे उन्हें छूट का लाभ मिला है। इसके अतिरिक्त 85 हजार प्रॉपर्टी मालिकों ने कोई सत्यापन नहीं किया है और जिससे उन्हें छूट का लाभ नहीं मिला है। ऐसे में प्रॉपर्टी टैक्स जमा होने की बात करें तो पांच फीसदी से कम प्रॉपर्टी टैक्स नगर परिषद के खाते में जमा हुआ है।
यह है स्वयं सत्यापन का तरीका
शहरी निकाय विभाग की ओर से यूएलबीएचआरवाईएनडीसी डॉट ओआरजी साइट दी हुई है। प्रॉपर्टी मालिकों को इस साइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर स्वयं सत्यापन करना है। अहम बात यह है कि विभाग की ओर से हिंदी में सभी तरह की जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है। इसके अतिरिक्त स्वयं सत्यापन को लेकर वीडियो भी निकाय विभाग की ओर से जारी किया गया है। इसे देखकर भी आम आदमी स्वयं सत्यापन कर सकता है। ताकि उसे प्रॉपर्टी टैक्स में छूट का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

लंबित फाइलों का किया जा रहा है निपटान
नगर परिषद की टीम की ओर से चार दिन बाद कार्यालय खुलने पर पेंडिंग फाइलों का निपटान किया गया। 100 से ज्यादा पेंडिंग फाइलों का निपटान सोमवार को किया गया। नई आईडी की फाइलों का निपटान भी तेजी से किया जा रहा है।



प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। लोगों को स्वयं रजिस्ट्रेशन कर सत्यापन करना है। इसको लेकर संपूर्ण जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिसे जानकारी नहीं है वह शाखा में आकर जानकारी ले सकता है। जिसको लेकर हेल्प डेस्क लगाया गया है। - मुकेश सैनी, इंचार्ज, प्रॉपर्टी टैक्स शाखा
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें