फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद परिसर से पांच क्विंटल लोहे का जब्त सामान चोरी

विज्ञापन
नगर परिषद परिसर के दीवार के साथ रखा गया सामान, यहां से लोहे की ग्रिल और शटर चोरी हुआ। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
नगर परिषद परिसर में खुले आसमान के नीचे कबाड़ में रखे हुए लोहे के सामान बुधवार रात चोर चुरा ले गए। इसकी भनक सुबह सेनेटरी शाखा के कर्मचारियों को उस समय लगी, जब कबाड़ का निरीक्षण करने पर सामान कम दिखा। जब दीवार के पास जाकर देखा तो लोहे की ग्रिलें गायब मिली। अनुमानित करीब चार से पांच क्विंटल लोहा चुराया गया।
विज्ञापन

वहीं वारदात होने के बाद भी नगर परिषद ने इस मामले की शिकायत वीरवार देर शाम तक पुलिस में नहीं की। वहीं हैरानी वाली बात है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो कैमरों की रिकार्डिंग ही बंद मिली। ऐसे में नप परिसर से लोहे का कबाड़ चोरी और सीसीटीवी की रिकार्डिंग न होने की कार्यालय में वीरवार को खूब चर्चा हुई। बता दें कि शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत नप जो भी सामान उठाकर लेकर आती है, उसे नप कार्यालय में जमा किया जाता है। पुरानी कचहरी रोड की दीवार के साथ नप ने लोहे का सामान रखा हुआ है। सेनेटरी शाखा के कर्मचारी हर दिन लोहे के कबाड़ के सामान का अवलोकन करती है। वीरवार को जब सेनेटरी शाखा ने लोहे के कबाड़ का निरीक्षण किया तो सामान गायब मिला। करीब 50 किलो का शटर गायब था। साथ ही शहर के डिवाइडर पर लगने वाली लोहे की बड़ी ग्रिलें गायब थी। सामान चोरी होने का अंदेशा होने पर दीवार के दूसरी ओर देखा तो वहां पर खरोंचों के निशान थे। सेनेटरी शाखा में सामान चोरी होने पर हड़कंप मच गया।
नप के हर कमरे और परिसर में लगे हैं कैमरे
सेनेटरी शाखा के कर्मचारियों ने सुबह करीब 11 बजे रात को ड्यूटी पर कार्यरत चौकीदार को बुलाया। उसने किसी भी प्रकार के सामान के चोरी न होने की बात कही। लेकिन बाद में उसने माना कि रात को उसके बेटे की तबीयत खराब हो गई थी, इसलिए कुछ देर बाद वह चला गया। इसके बाद नप कर्मचारियों ने कार्यालय में लगे कैमरे खंगाले। लेकिन हैरानी वाली बात सही कि सीसीटीवी तो चलते रहे, लेकिन उसमें रिकार्डिंग नहीं हुई। कैमरों की हार्ड डिस्क ही गायब मिली, जिस कारण सीसीटीवी फुटेज की रिकार्डिंग ही नहीं हुई। ऐसे में चोरी की वारदात की सीसीटीवी फुटेज में भी कैद नहीं हुई। नप के हर कमरे और परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
मेरी चुनाव में ड्यूटी लगी हुई है, चोरी की घटना की उन्हें जानकारी नहीं है। वे इस मामले का पता करवाएंगे।
-अविनाश सिंगला, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर नगर परिषद सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें