फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: महिला चिकित्सक सहित पांच लोगों से 20.88 लाख रुपये ठगे

Sun, 13 Oct 2024 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
किसी ने बीएसएफ अधिकारी तो किसी ने सीबीआई ऑफिसर बनकर बनाया शिकार, निवेश व पार्ट टाइम जॉब के नाम पर लगाई चपत
विज्ञापन

- साइबर क्राइम थाना पुलिस ने सभी मामलों में किया केस दर्ज



संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। साइबर ठगों ने जिले में महिला चिकित्सक सहित व पांच लोगों ठगी का शिकार बनाया है। साइबर ठगों ने महिला चिकित्सक को बीएसएफ कर्मचारी बनकर तो एक अन्य महिला को ट्राई व सीबीआई अधिकारी बनकर चपत लगाई है। साइबर ठगों ने पांच लोगों से 20.88 लाख रुपये ठगे हैं। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
साइबर थाना पुलिस को दी अपनी शिकायत में ऐलनाबाद की डॉ. कोमल ने बताया कि वह कोमल स्किन केयर के नाम से क्लीनिक चलाती है। नौ अक्तूबर को उसके मोबाइल पर एक फोन कॉल आई, जिसमें सामने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह बीएसएफ हेडक्वार्टर से हेड कांस्टेबल सतीश बोल रहा है। उसे सिरसा एयरफोर्स स्टेशन में 95 फीमेल कैडेट का मेडिकल चेकअप करवाना है। इसके लिए आप हमें अपनी फीस व अन्य खर्च की जानकारी बता दें।
विज्ञापन

महिला चिकित्सक ने बताया कि उसने अपनी फीस 60 हजार रुपये बता दी। इसके बाद उसने कहा कि हमारे सीनियर अधिकारी संदीप रावत आपसे बात करेंगे। संदीप रावत की उसके पास व्हाट्सएप कॉल आई और उसने फोन-पे नंबर पर रुपये डालने की बता कही। डॉ. कोमल ने बताया कि उस दिन उनके फोन-पे नंबर में दिक्कत आ रही थी, तो उसने 24 घंटे बाद भुगतान करवाने की बात कही। अगले दिन संदीप रावत ने उसे वीडियो कॉल किया और फोन-पे का अकाउंट बैलेंस चेक करवाने को कहा। बीएसएफ अधिकारी होने के चलते वह उनकी बातों में आ गई और वीडियो कॉल पर ही अपना बैलेंस चेक करवा दिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि आपको पैसे भेज रहे हैं। इसके लिए आपको हमारे बताए अनुसार स्टेप्स फॉलो करने होंगे। महिला चिकित्सक ने बताया कि उन पर विश्वास करके स्टेप्स फॉलो करना शुरू कर दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उससे 1 लाख 90 हजार रुपये की नकदी अपने खाते में डलवा ली। जब उसने भुगतान के बारे में कहा तो उसने कहा कि फोन-पे में कोई दिक्कत है, आपको रुपये रिफंड कर दिए जाएंगे, आप एक बार फिर रुपये डालकर देखें। डॉ. कोमल के अनुसार, इस पर उसे उन लोगों पर शक हुआ और उसने रुपये वापस मांगे तो उसने फोन काट दिया। आरोप है कि उसके साथ 1 लाख 90 हजार की धोखाधड़ी हुई है।



डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 83000 रुपये ठगे

एडीसी कॉलोनी निवासी सुमिता ने बताया कि 7 अक्तूबर को उसके मोबाइल फोन पर कॉल आई कि हम ट्राई-टेलीफोन रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया से बोल रहे हैं। उसने कहा कि आपके नंबर से सिम जारी हुआ है, जिस पर 17 शिकायतें आई हुई हैं। इस सिम से अवांछित मैसेज भेजे गए हैं और 2 घंटे में आपकी सिम को बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि फोन बंद होने से बचाने के लिए स्पष्टीकरण सर्टिफिकेट मुंबई के अंधेरी पुलिस स्टेशन से लेना होगा। महिला ने बताया कि इसके बाद उक्त लोगों ने उसकी कॉल को अंधेरी पुलिस स्टेशन में फॉरवर्ड कर दिया। वहां से एक अधिकारी ने बताया कि आप नाम मनी लॉन्ड्रिंग केस में शामिल है और वह उसको डिजिटल अरेस्ट कर रहा है। उन्होंने अपनी आईडी से उसको सीबीआई राजेश मिश्रा और डिजिटल अरेस्ट के कागजात भेजे। उन्होंने कहा कि उसके खाते के सारे पैसे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से चेक करवाए जाएंगे। यदि यह ठीक होंगे तो वापस आपके खाते में डाल दिए जाएंगे। सुमिता ने बताया कि इसके बाद उसने अपने पेटीएम से उसके खाते में 83000 रुपये डाल दिए। बाद में पता चला कि उसके साथ साइबर ठगी हुई है।





शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर गवाएं 15.23 लाख रुपये



सी-ब्लॉक निवासी संदीप कुमार ने बताया कि वह ऑनलाइन ट्रेडिंग करता है। कुछ समय पहले उसके पास एक फोन आया और सामने वाले व्यक्ति ने उसे शेयर मार्केट में निवेश करने व उसके फायदों के बारे में बताया। वह उसकी बातों में आ गया। इसके बाद उसने उसे एक लिंक भेजा और वह एक व्हाटसएप ग्रुप से जुड़ गया। इसके बाद ग्रुप में चेट के बाद उसे एक लिंक दिया गया और उसके मोबाइल में आरबीएल नामक एप डाउनलोड हो गई, जिसे उसने अपने मोबाइल नंबर से रजिस्टर्ड कर लिया। इसके बाद उसको कई कंपनियों में इनवेस्ट करने के फायदे बताए गए और इनवेस्ट करने को कहा। उनके कहे अनुसार उसने उनके खातों में 15 लाख 23 हजार 200 रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद यह एप ब्लॉक हो गई।


टेलीग्राम पर टास्क पूरा करने के नाम पर ठगे 2.31 लाख रुपये

गोशाला मोहल्ला के नीरज कुमार ने बताया कि 10 अक्तूबर को उसके पास किसी व्यक्ति का फोन आया और उसे पार्ट टाइम जॉब की ऑफर दी। इसके बाद उसके टेलीग्राम आईडी पर एक मैसेज आया कि आपको गुगल मैप पर रिव्यू देने हैं। इसके लिए आपको 20 टास्क मिलेंगे। पहला टास्क करने पर उन्होंने आगे टास्क करने के लिए कहा। इसी तरह पांच टास्क करने पर उन्होंने मुझे यू कोन वेबसाइट पर 1000 रुपये डालने के बाद 1480 रुपये वापस दिए। इसी तरह फिर उन्होंने 3000 रुपये डलवाकर 3880 रुपये वापस दिए। इसी प्रकार वह लगातार उससे रुपये मांगते गए और कुछ रिफंड भी किया। उपरोक्त लोग उसे लालच देते हुए उससे 2 लाख 31 हजार रुपये ले लिए और बार-बार यही कहते रहे कि टास्क गलत होने के कारण भुगतान रुका है और भरने होंगे। इसके बाद उसे अहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो गया है।




क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगे 61092 रुपये



बांसल कॉलोनी निवासी ललित मोहन ने बताया कि उसके पास 16 सितंबर को एक युवती ने फोन किया और बोली कि वह एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड विभाग से बोल रही है। आपकी क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने की ऑफर है। ललित मोहन ने कहा कि उसने युवती से कहा कि वह शाम को उससे बात करेगा। इसके बाद शाम को करीब साढ़े 5 बजे उसके पास दोबारा फोन आते रहे। रात को साढ़े 9 बजे जब उसने फोन उठाया तो सामने वाले व्यक्ति ने कहा कि आपके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़कर 2 लाख 20 हजार रुपये हो जाएगी तो उसने हामी भर दी। इसके बाद आरोपी ने उसने उसे एक वेबपेज खुलवाया, जैसे ही उसने पेज खोला तो युवक ने उसकी लिमिट भर दी। इसके तुरंत बाद उसके मोबाइल पर ओटीपी आया और इसके बाद उसके खाते से 61092.86 रुपये कट गए। रुपये कटने के बाद उसने तुरंत अपना क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करवाया।
विज्ञापन





जिला पुलिस लगातार लोगों को साइबर ठगी के मामलों में जागरूक कर रही है। कई केस ऐसे सामने आ रहे हैं और सभी केस लगातार दर्ज किए जा रहे हैं। आरोपियों को पकड़ने की प्रक्रिया भी जारी है। लोगों से आग्रह है कि वह ऑनलाइन ठगों के झासे में न आएं, इससे उनको आर्थिक नुकसान होता है। - विक्रांत भूषण, एसपी सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें